Kanpur: तेज धमाका होने से छत उड़ी, दीवार ढही, सात लोग घायल, पुलिस ने आसपास के घरों को कराया खाली, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के घर में हुआ तेजा धमाका।

कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलवानपुरवा में घर में तेज धमाका हो गया। धमाका होने से छत उड़ गई और दीवार भी ढह गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में एक बड़ी घटना होने से बची। नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलानपुरवा में एक घर में तेज धमाका हो गया। धमाका से मकान की छत उड़ गई और दीवार भी ढह गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू की। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। 

Kanpur Crime

आजादनगर इलाके के पहलवानपुरवा निवासी वंशराज का मकान है। जिसमें पहली मंजिल पर विष्णु और सुनील सागर किराए पर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक मकान में पहली मंजिल के हिस्से में विष्णु रहता है। उसमें ही विस्फोट हुआ है। धमाका होने से कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

आसपास के मकानों के शीशे भी टूट गए। वहीं, मकान मालिक ने बताया कि धमाका होने के दौरान सभी लोग सो रहे थे। दीवार ढहने पर घटना का पता चला। घटना में घर की पहली मंजिल में विष्णु और सुनील के परिवार में 7 सदस्य थे, विस्फोट में सभी घायल हैं। सभी को उर्सला और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सुरक्षा के लिहाज से मकान खाली कराए। 

सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के आगमन की गंभीरता को लेकर बम निरोधक दस्ता और एटीएस भी जांच करने के लिए पहुंची। 

यह लोग हुए घायल

1 अनीता सागर उम्र 55 वर्ष (जले हुए हैं, उर्सला में भर्ती)
2 सुनील सागर उम्र 60 वर्ष (जले हुए हैं, उर्सला में भर्ती)
3 विष्णु उम्र 28 वर्ष (हैलेट में भर्ती, स्थिति सामान्य)
4 सोनी पत्नी विष्णु गर्भवती हैं (हैलेट में भर्ती, स्थिति सामान्य)
5 आदर्श उम्र 12 वर्ष (हैलेट में भर्ती, स्थिति सामान्य)
6 राम किशोर उम्र 35 वर्ष (हैलेट में भर्ती, स्थिति सामान्य)
7 ननकी पत्नी राम किशीर 33 वर्ष (हैलेट में भर्ती, स्थिति गंभीर सिर में काफी ज्यादा चोट होने के कारण)

संबंधित समाचार