बरेली: निमोनिया की जिले में आईं 800 डोज, टीकाकरण अभियान फिर शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए लगने वाली टीके की 800 वैक्सीन की डोज पहुंच गई हैं, जिसके चलते एक बार फिर से टीकाकरण शुरू हो गया है। पिछले दो माह से निमोनिया के टीके की वैक्सीन जिले में खत्म हो गई थी, जिसके चलते बच्चों को निमानिया का टीका नहीं लग पा रहा था। दरअसल जनपद में शून्य से एक वर्ष के 60218 बच्चों को निमोनिया का टीका लगाने का लक्ष्य एक वर्ष के लिए रखा गया है। 

दो माह से निमोनिया की वैक्सीन न होने के कारण बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पांच हजार वैक्सीन की डोज शासन से मांगी गई थीं। जिसमें से शासन की तरफ से 800 वैक्सीन की डोज पहुंच गई हैं । वैक्सीन के पहुंचते ही एक बार फिर से बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर टीकाकरण एक बार फिर से शुरू हो गया है।

निमोनिया पीसीवी का टीका लगाने का लक्ष्य प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य विभाग को मिलता है। इस वर्ष भी 60218 बच्चों को यह टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि निमोनिया फेफड़ों का एक सामान्य संक्रमण है, जो वैक्टरियां या वायरस के कारण खांसने, छींकने, छूने ओर सांस के जरिए फैलता है। यह फेफड़ों से जुड़ी एक गम्भीर बीमारी है। कई बार निमोनिया के लक्षण स्पष्ट नही दिखते हैं। 

उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नौ माह तक सभी मातांए अपने बच्चों को पीसीवी का टीका समय से लगवायें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीसीवी का टीका बच्चों को डेढ़ माह, साढ़े तीन माह ओर 7 माह की उम्र में लगाया जाता है, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण इस उम्र के बच्चों को टीके नही पा रहे थे। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, अर्बन केन्द्रों आदि पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाती है । टीका नही लगने कारण निमोनिया के मामले सामने आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-  लीबिया में खसरे को लेकर यूनिसेफ ने उठाया बड़ा कदम, टीकों की 55 हजार डोज दीं

संबंधित समाचार