बरेली: अब बदल सकेगा बीआई बाजार का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा कैंट के बीआई बाजार का ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार नाम अब बदलने के आसार नजर आने लगे हैं। अमृत विचार की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद कैंट के लोगों की पहल पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बीआई बाजार का नाम बदलने के लिए …

बरेली,अमृत विचार। अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा कैंट के बीआई बाजार का ब्रिटिश इन्फैंट्री बाजार नाम अब बदलने के आसार नजर आने लगे हैं। अमृत विचार की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद कैंट के लोगों की पहल पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बीआई बाजार का नाम बदलने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ को लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने बाजार का नाम शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा करने का नाम सुझाया है। माना जा रहा है कि अब कैंट बोर्ड की अगली बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा और बीआई बाजार को नया नाम मिल सकेगा।

15 अगस्त को अमृत विचार ने बीआई बाजार का नाम अंग्रेजों के जमाने का होने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कैंट के लोगों में देशप्रेम जागा और अंग्रेजी हुकूमत का नाम बदलने के लिए लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी। अमृत विचार की खबर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गई। नया नाम देने के लिए लोगों के भी कमेंट्स आए थे, जिनमें लोगों का कहना था कि ब्रिटिश बाजार का नाम बदलना चाहिए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से बीआई बाजार का नाम बदलवाने का आग्रह किया था।

सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर बीआई का नाम बदलकर शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा का नाम दिये जाने का प्रस्ताव सीईओ को दिया है। इसमें उनके द्वारा कहा गया है कि संज्ञान लेकर समुचित कार्रवाई की जाए। बता दें कि कैंट का बीआई बाजार अंग्रेजों के दिए नाम पर आज भी चल रहा है, जिसे बदलने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं। बहुत सारे लोगों को शायद ही पता होगा कि यह बीआई बाजार असल में ब्रिटिश इन्फेंट्री के नाम पर है। स्थानीय लोगों की मांग पर कई बार कैंटबोर्ड में यह मुद्दा उठा भी लेकिन हमेशा अनसुनी की जाती रही। लोगों का कहना है कि अब इस बार नाम बदलवाकर ही चैन लेंगे।

कौन थे शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा
शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा परमवीर चक्र पाने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। भारत सरकार ने मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया था। यह भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी-कमाण्डर थे। इन्होंने भारत-पाक संघर्ष में हिस्सा लिया था। वार्ड नंबर 3 के प्रत्याशी रहे लालमन ने अमृत विचार अखबार में छपी खबर के बाद मेजर के नाम को बीआई का नाम दिया जाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया था।

संबंधित समाचार