ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दस्ते पर हमले के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के कामबक्शपुर गांव में अतिक्रमण हटाने गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दस्ते पर कथित रूप से हमला करने वाले तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक के बी सिंह की शिकायत पर नवल सिंह, भंवर सिंह तथा कंवर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

उन्होंने बताया कि चार मई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दस्ता गांव कामबक्शपुर में आरोपियों द्वारा कब्जाई जमीन से अतिक्रमण हटाने गया था। थाना प्रभारी सिंह के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मुजफ्फरनगर दंगा: महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को 20-20 साल कैद की सजा

संबंधित समाचार