Pilibhit: स्कूल में छात्रा का झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, मची खलबली
पूरनपुर, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में साफ सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी को दी गई है। लेकिन ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। अपनी मनमानी के चलते सफाई कर्मचारी स्कूल में पहुंचकर सफाई करना उचित नहीं समझते। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा झाड़ू लगाती नजर आ रही है।
बीआरसी क्षेत्र के संडई गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय ने पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल में झाड़ू लगाते हुए एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शिक्षा विभाग की अच्छी खासी फजीहत करा रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा।
सरकार गांव व सरकारी इमारत जैसे विद्यालय बाजार-हाट आदि की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर एक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर रखी है। जिन पर सरकार लाखों रुपए पानी की तरह खर्च कर रही है। इसके बावजूद आए दिन सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।
सरकार द्वारा बाल श्रम रोकने के तमाम सरकारी दावों की विद्यालय में तैनात अध्यापकों द्वारा खुलेआम छात्रा से विद्यालय में झाड़ू लगवाई जा रही है। जिसका वीडियो ग्राम प्रधान के भाई ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। लेकिन मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
हमारे विद्यालय में किसी बच्चे से झाड़ू नहीं लगाई जाती है। विद्यालय में तैनात अध्यापक की प्रधान से रंजिश है। इसको लेकर प्रधान द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किया गया है--- अजीता, प्रधानाचार्य।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: खेत पर काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
