बरेली: कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 138 पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गई और 138 लोगों में संक्रमण पाया गया। इनमें सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी और बांके की छावनी के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार शहर के नवादा शेखान की 25 वर्षीय महिला …

बरेली,अमृत विचार। सोमवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गई और 138 लोगों में संक्रमण पाया गया। इनमें सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी और बांके की छावनी के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार शहर के नवादा शेखान की 25 वर्षीय महिला की एल-2 कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पहले से कुछ बीमारियों से ग्रसित थी, साथ ही इज्जतनगर निवासी 44 वर्षीय एक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह व्यक्ति पहले से शुगर का मरीज बताया जा रहा था।

वहीं संक्रमितों में ग्लोबल हॉस्पिटल के तीन, किला के मोहल्ला हुसैन बाग के दो, सृष्टि नगर के तीन, ग्रीन पार्क के एक, पुरानाशहर के मोहल्ला घेर जफर खान के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। क्योलड़िया थाने में एक कर्मचारी समेत गांव के अन्य 4 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। फरीदपुर के सीओ ऑफिस के दो, रामपुर गार्डन का एक, मॉडल टाउन का एक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक, गणेश नगर के दो लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

लाल पैथ लैब से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
पैथ लैब से सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले यह लैब एक लड़की का ब्लड ग्रुप गलत बताने को लेकर काफी दिनों तक विवादों में रही। वहीं, दो पॉजिटिव रिपोट फोकस पैथलैब, पांच मॉल्यूक्यूलर लैब एसआरएमएस से और तीन मिलेट्री हॉस्पिटल लैब से प्राप्त हुई है।

ट्रूनेट से 104 तो आईवीआरआई से 20 अन्य प्राइवेट लैब से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
सोमवार को ट्रूनेट से कुल 3444 लोगों का टेस्ट कराया गया। इसमें से 104 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, आईवीआरआई से कुल 599 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई इसमें से महज 20 लोगों में ही कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है। बाकी के 14 लोगों की रिपोर्ट अन्य पैथ लैब से भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कोरोना के घटते मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

संबंधित समाचार