Railway News: जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें 20 जुलाई तक फुल, वेटिंग से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। अगर आप ट्रेन से जम्मू की तरफ जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप के लिए जरुरी खबर है। आगामी 20 जुलाई तक जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गयी हैं। ट्रेनों की स्थिति यह है कि जुलाई तक जम्मू जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में सफर को लेकर यात्रियों के सामने बड़ी परेशानी शुरु हो गई है। गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर बलरामपुर और सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट शुरू हो गया है। मेडिकल में पास होने के बाद यात्रा परमिट लिया जा रहा है और इसी बीच यात्री ट्रेनों में सीट बुकिंग कराने पर जम्मू जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग के टिकट मिल रहे है।

मई, जून के बाद 20 जुलाई तक ट्रेनों में सीटें फुल है। इसके बाद ही कंफर्म सीटें मिल रही है। यह स्थिति जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में है। बेगमपुरा में वेटिंग जहां 100 के पार है। वहीं हमसफर, अमरनाथ, हिमगिरी, कोलकाता जम्मूतवी में भी लंबी वेटिंग है। ऐसे में वेटिंग के यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों से ही राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: शतरंज प्रतियोगिता के लिए 13 मई तक होंगे आवेदन

संबंधित समाचार