शाहजहांपुर: यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 14 मई से एक दर्जन ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। बंथरा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य को लेकर यात्रियों को फिर दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बुधवार से 14 मई तक तक स्टेशन पर इंटरलाकिंग का कार्य होगा, जिसके चलते राज्यरानी, जनता एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली न जाकर पीलीभीत होकर टनकपुर सीधे जाएगी।

रेल प्रशासन बंथरा रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य 10 मई से कराने जा रहा है। यह कार्य 14 मई तक चलेगा। इस दौरान डाउन व अप लाइन की एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। निरस्त ट्रेनें रोजा-बरेली पैसेंजर, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस, मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेनें है। जबकि त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली न जाकर सीघे बीसलपुर, पीलीभीत होकर टनकपुर जाएगी।

इसी रास्ते से वापस आएगी। अभी चार मई से आठ मई तक इन्हीं ट्रेनों को रोजा में ओवरब्रिज पर गाटर रखने के लिए निरस्त की गई थी। जब ट्रेनों का चलने समय आया तो एक बार फिर इन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से एक बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथी जिस दिन कार्य होगा उस दिन ब्लाक लेकर कार्य कराया जाएगा। एसएस पीएम तोमर ने बताया कि एक दर्जन ट्रेनों को बंथरा में नान इंटरलाकिंग कार्य को लेकर 14 मई तक के लिए निरस्त की गई है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: भाजपा के रोड शो में खन्ना बने मेयर प्रत्याशी अर्चना के सारथी

संबंधित समाचार