बाराबंकी: युवक का खून से लथपथ मिला शव, कनपटी पर हैं गहरे जख्म के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/ बाराबंकी, अमृत विचार। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा के निकट नहर पुलिया पर हत्या कर डाले गये 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। युवक के कनपटी पर गोली के गहरे निशान हैं।  युवक के पास से असलहा व खोखा बरामद हुआ है। मौक़े पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सहित  थाना सफदरगंज की पुलिस मौजूद। मृतक की शिनाख्त इचौलिया निवासी राजेश सिंह उर्फ़ ठाकुर के रूप मे हुई। मृतक प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता था।

ये भी पढ़ें -Video : गौरीगंज कोतवाली के अंदर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने BJP प्रत्याशी के पति को पीटा   

संबंधित समाचार