रामपुर : बाबा लक्ष्मण दास की समाधि पर सैकड़ों लोगों ने की आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 इससे पहले बाबा की समाधि को कराया गया स्नान, बाबा ने 130 वर्ष पर जीवित अवस्था में ली थी समाधि 

रामपुर, अमृत विचार। बाबा लक्ष्मण दास की समाधि पर बाबा के वार्षिकोत्सव पर सैकड़ों लोगों ने आरती की। बुधवार को130वें वार्षिकोत्सव पर बाबा की समाधि पर सुबह से अटूट भंडारा हुआ जिसमें अमीर-गरीब और हर धर्म के लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के भक्त सुबह से बाबा की समाधि पर पहुंचने लगे और दर्शन करने के पश्चात  मन्नतें मांगीं और बाबा का प्रसाद ग्रहण आशीर्वाद लिया।

सराए गेट स्थित बाबा लक्ष्मण दास की समाधि को 130वें वार्षिकोत्सव पर रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। बाबा के वार्षिकोत्सव में भीड़ इतनी की गेट पर वाहनों के खड़े होने से सराए गेट से फिजीकल कालेज मार्केट तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। बाबा के दर्शन के लिए कतार लगी रही। समाधि के छोटे से गेट से भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। डा. पुलकित अग्रवाल ने बताया कि मन विचलित होने पर बाबा की समाधि में पहुंच जाते हैं और उनका मन शांत हो जाता है। प्रधानमंत्री डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि बाबा सबकी सुनते हैं और लोगों की मुरादें पूरी होती हैं। बड़े-बड़े अधिकारी चुपचाप बाबा के दर्शन करके चले जाते हैं। बताया कि 130 वर्ष से बाबा का भंडारा होता चला आ रहा है। बाबा के वार्षिकोत्सव पर सूरज, मुंबई, अजमेर, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं समेत विदेशों से भी भक्त आते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रधानमंत्री डा. अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ईश्वर सरन अग्रवाल, वेद वर्मा, ऊषा अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, प्रभात सिंहल, तुषार अग्रवाल, डा. पुलकित अग्रवाल, केशव अग्रवाल, धनंजय पाठक, गुंजन सक्सेना, सचिन अग्रवाल एडवोकेट, श्याम कीर्ति शर्मा, विजय सिंहल, वीरेंद्र गर्ग, पंकज गर्ग, अतुल, निर्भय गर्ग आदि मौजूद रहे। 
वार्षिकोत्सव पर बाबा का हुआ भव्य श्रंगार
बाबा लक्ष्मण दास के 130वें वार्षिकोत्सव पर बाबा की समाधि का भव्य श्रंगार हुआ और इसके बाद भक्तों ने आरती की। प्रधानमंत्री डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले केवल पंडित जी द्वारा आरती की जाती थी। लेकिन, बाबा के आदेश पर इस बार सैकड़ों लोगों द्वारा आरती की गई।

ये भी पढ़ें:- UP by-election : स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, तीन बजे तक हुआ 33.66 प्रतिशत मतदान

संबंधित समाचार