Breaking News : वोटिंग से पहले कानपुर में लूट एंड शूट की बड़ी वारदात
फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपाचे बाइक से आये बदमाशों ने लोहा व्यापारी को गोली मारकर सात लाख रुपये लूट लिये हैं। गंभीर हालत में व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंच गये हैं।
उन्होंने जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा है और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिये हैं। यह पूरी वारदात चकेरी थाने से कुछ दूरी पर होना बताई जा रही है।
