बरेली: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
बरेली, अमृत विचार : बारादरी थाना क्षेत्र में आशियाना कॉलोनी के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपनी शर्ट से गले में फंदा लगाकर जान दी है। उसकी उम्र करीब 40 साल होगी। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: जहरीली गैस से एक युवक की मौत, दो बेहोश
