UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण का मतदान खत्म, कई जिलों में हुई छिटपुट झड़पें, जानें- कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू।

कानपुर समेत आसपास जिले बांदा, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, महोबा व चित्रकूट में सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई। बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई।

कानपुर टीम, अमृत विचार। UP Nagar Nikay Chunav 2023 Voting Live News Updates नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए आज यूपी में दूसरे चरण का मतदान होगा। कानपुर में नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट की चोट कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांच निकाय में कुल 1834 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में महापौर के 13 और पार्षद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। तो वहीं, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य के कुल 304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदाता

कानपुर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर शाम 5 बजे तक 39.70 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निगम 32.24% और बिल्हौर नगर पालिका 68%, घाटमपुर नगर पालिका 58%, बिठूर पंचायत 67.11%, शिवराजपुर पंचायत 58% मतदान हुआ। 

आकंड़ों पर नजर

कुल मतदाता – 2287691
कुल पुरूष मतदाता – 1221309
कुल महिला मतदाता -1066382
नगर निगम के महापौर पद हेतु कुल प्रत्याशी-13
नगर निगम के पार्षद पद हेतु कुल प्रत्याशी – 851
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-51
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के सदस्य पद के कुल प्रत्याशी – 253
कुल मतदेय स्थलों की संख्या- 1834
नगर निगम क्षेत्र में मतदेय स्थल -1752
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में मतदेय स्थल – 82
कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट – 129
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट- 08
कुल जोनल मजिस्ट्रेट – 33
कुल सहायक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-10
कुल मतदान कार्मिको की संख्या – 10008
मास्टर ट्रेनर – 75

11 May 2023 

उत्तर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर में वोट डाला

सतीश महाना

 

कानपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने पति के साथ डाला वोट

प्रमिला पांडेय (2)

 

कानपुर में सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपई ने किया वोट

अमिताभ बाजपेई

कानपुर में बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद ने किया वोट

अर्चना निषाद

बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद परिवार के सदस्यों के साथ बूथ संख्या 692 मतदान केंद्र सरस्वती मॉडल स्कूल में वोट किया।

कानपुर में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने पति विकास अवस्थी के साथ किया वोट

विकास अवस्थी

कानपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती आशनी विकास अवस्थी ने वार्ड 77 बर्रा पूर्वी के बर्रा 2 स्थित नर्चर इंटरनेशनल स्कूल स्थित बूथ पर सुबह 9:30 बजे वोट डाला।

आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी ने किया वोट

इस्मा जहीर

कानपुर में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी इस्मा जहीर ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उंगली पर लगे निशान को प्रत्याशी दिखा रहीं।

कानपुर में सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया वोट

सत्यदेव पचौरी

कानपुर में बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया वोट

बीजेपी

कानपुर जिलाधिकारी ने भी डाला वोट

विशाख जी अय्यर

कानपुर जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर ने कैलाश नाथ इंटर कालेज के बूथ संख्या 1281 में मतदान किया।

कानपुर में एडीएम सिटी अतुल कुमार मतदान केंद्र पहुंचे

अतुल कुमार

 

ईवीएम खराब होने पर टेस्टिंग शुरू

कंपोजिट विद्यालय परमपुरवा में भाग संख्या 1375 में महापौर की ईवीएम मशीन की टेस्टिंग चल रही है। सही से काम नहीं कर रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे हैं। ईवीएम को बदलने की बात भी चल रही है।

वोटिंग

वोट कर निकली महिला

News hindi

वार्ड 86 में सरस्वती शुक्ला ने बूथ नंबर 1407, गुरुकुल एजुकेशन सेंटर शिवपुरी में अपने मत का प्रयोग किया।

वोट डाल कर उंगली में लगी स्याही को दिखाते मतदाता

वोटिंग समाचार

राज किशोर वर्मा भूत संख्या 1053 गर विद्यार्थी इंटर कॉलेज पांडू नगर कानपुर वार्ड संख्या 64 में वोट डाल कर निकलने के बाद उंगली में लगी स्याही को दिखाते मतदाता।

ईवीएम खराब होने पर बदली गई

ब्राइट एंजिल्स एजुकेशन सेंटर शिवपुरी के बूथसंख्या 1401 में ईवीएम ख़राब होने पर बदली गई।

पहला वोट डाल कर खुशी जाहिर करते युवा

वोटर समाचार आज

मेरा पहला वोट : दिल के मरीज अभिषेक बाजपई ने बूथ संख्या 796 आलम चंद्र विद्या मंदिर लेनिन पार्क वार्ड 49 में वोट डाला।

पहला वोट डाला

पहला वोट

सनी कनौजिया ने बूथ संख्या 1523, क्रम संख्या - 412 में डॉक्टर सिद्धेश्वर सेन मेमोरियल शिशु मंदिर में अपना पहला वोट डाला।

पिंक बूथ बृहस्पति महिला, किदवई नगर

पिंक बूथ

अंधेरे में मतदान केंद्र

मतदान केंद - एस एन सेन बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 1534 में बिजली ना आने के कारण अंधेरे में मोमबत्ती व मोबाइल फोन की लाइट जलाकर बैठे रहे मतदान कर्मी। यहां पहला वोट 7 बज कर 21 मिनट पर पड़ा।

लाइट बंद

10 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

मतदान केंद्र

मतदान केंद्र तेजा देवी विद्या मंदिर में लगी 4 मशीनों में 2 मशीन चालू नहीं होने से 10 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान।

विदाई के बाद सीधे वोट डालने पहुंची कंगन

विदाई

मतदान केंद्र के बाहर कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम

कोरोना जांच

एस एन सेन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदाता की कोरोना की जाँच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

30 मिनट मतदान रूका

एस एन सेन इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में बूथ संख्या 1529 में एक ईवीएम खराब की शिकायत होने पर ईवीएम बदल कर दूसरी लगाई गई। 30 मिनट मतदान रूका रहा।

ईवीएम खराब होने से रूका मतदान

विवेकानंद

मतदान केंद्र विवेकानंद विद्या मंदिर में बूथ संख्या 1142 की ईवीएम हुई खराब 30 मिनट रुका मतदान।

साजू दिन ने रामलला स्कूल में डाला वोट

रामलला स्कूल

अयोध्या

भारी अव्यवस्था के बीच सुबह से ही मतदान शुरू। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार। कई मतदान कक्ष में रोशनी के उचित प्रबंधन नहीं, ईवीएम मशीन पर मतपत्र साफ नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।

बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने परिवार सहित किया वोट

अयोध्या

अयोध्या बीजेपी महापौर प्रत्याशी महांत गिरीश पति त्रिपाठी ने परिवार सहित किया रायगंज बूथ पर मतदान। इस अवसर पर पुजारी पंकज मिश्र ने भी डाला वोट।

आईजी रेंज और मंडलायुक्त ने कई बूथ और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

आईजी अयोध्या

आईजी रेंज और मंडलायुक्त ने कई बूथ और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण। शहर के बाद बीकापुर पहुंचे अधिकारी, सुल्तानपुर और अमेठी भी जा सकते है अधिकारी।

शास्त्रीनगर में ज्ञान निकेतन बूथ पर 9 बजे तक यह हाल है सपा के बस्ते का

शास्त्री नगर

हमीरपुर में नौ बजे तक हुआ 10.59 फीसद मतदान 

हमीरपुर। जिले की सभी सात निकायों में सुबह 10.59 मतदान हुआ है। हमीरपुर नगर पालिका में  9.46 प्रतिशत, मौदहा नगर पालिका में 10.72 प्रतिशत, राठ में 12.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नगर पंचायत सुमेरपुर में 9.80 फीसद, कुरारा में 10.17 फीसद, सरीला में 9.50 फीसद व गोहांड में 8.91 फीसद वोट सुबह नौ बजे तक मतदान हुआ है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मौदहा कस्बे में मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हैं। मौदहा कस्बे में वार्ड 10 कायमकुआं निवासी शकील अहमद (97) भी वोट डालने रहमानिया कालेज के मतदान केन्द्र पहुंचे।

हमीरपुर

चित्रकूट में सुबह नौ बजे तक 10.29 फीसद मतदान

चित्रकूट में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में प्रथम राउंड में पड़े मतदान का कुल प्रतिशत 10.29 पड़ा।

नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023  जनपद चित्रकूट में  आज मतदान दिवस पर प्रातः 9:00 बजे तक पडे मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है -

कर्वी-- 8.89
मानिकपुर --10.28
मऊ --11.64
राजापुर--10.35

कानपुर देहात

कानपुर देहात समाचार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति 07 अम्बेडकरनगर वार्ड के अंतर्गत बूथ संख्या 13 मॉडर्न प्रा0 विद्यालय रूरा रोड, अकबरपुर कक्ष संख्या 01 व  बूथ संख्या 14 मॉडर्न प्रा0 विद्यालय रूरा रोड, अकबरपुर कक्ष संख्या 02 में सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण मतदान का जायजा लेते हुए।

इटावा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

इटावा (2)

निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7:00 बजे मतदान केंद्रों पर मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कराया गया। कई मतदान केंद्रों पर 7:00 बजे से पहले ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और 7:00 बजे मतदान शुरू होते ही उन्होंने अपना वोट डाला। जिले की 6 निकायों के लिए कुल 389 बूथ बनाए गए हैं जिन पर जिले भर के 322865 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां बुधवार कोई पहुंच गई थी गुरुवार को सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू करा दिया गया। सुबह से ही अधिकारी भ्रमण शील रहें और मतदान केंद्रों पर लगातार अधिकारियों की गाड़ियां पहुंचती रही। मतदान केंद्रों से कुछ दूरी पर प्रत्याशियों ने अपने बसते भी लगाए हैं।

चित्रकूट के कर्वी में 90 वर्षीया भोलिया पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट नगर में वोट डालने पहुंचीं

कर्वी

चित्रकूट में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष और बीजेपी से इस बार के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ने डाला वोट

विधायक

बांदा में विवेक वर्मा अपनी 74 वर्षीय बुजुर्ग दादी को वोट डलवाकर वापस ले जाते हुए

बांदा (4)

चित्रकूट में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया तरौहा नगर क्षेत्र कर्वी चित्रकूट, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चित्रा गोकुलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खोही नगर क्षेत्र चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर लगे संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आठ निकायों के 278 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

बांदा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से नगर निकाय चुनाव में आठ निकायों की 278 पोलिंग बूथों पर मतदान चला रहा है। सभी पोलिंग पार्टियां दोपहर में ही बूथों पर पहुंच चुकी थी। गुरुवार को सुबह से जिले की सभी आठ निकायों के 278 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों के जरिए जिला निर्वाचन को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी । बांदा में नगर पालिका परिषद बांदा, नगर पंचायत तिंदवारी,मटौंध, नगर पालिका परिषद अतर्रा, नगर पंचायत बिसंडा, ओरन, नगर पंचायत बबेरू व नगर पंचायत नरैनी के बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान हो रहा है।

बांदा में युवा साथी ने भाई के साथ डाला पहला वोट

बांदा समाचार

उद्दयांशु अवस्थी ने अपने भाई अभिलाष अवस्थी के साथ अपना पहला वोट डाला।

आठ निकायों के 278 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

बांदा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से नगर निकाय चुनाव में आठ निकायों की 278 पोलिंग बूथों पर मतदान चला रहा है। सभी पोलिंग पार्टियां दोपहर में ही बूथों पर पहुंच चुकी थी। गुरुवार को सुबह से जिले की सभी आठ निकायों के 278 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों के जरिए जिला निर्वाचन को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी । बांदा में नगर पालिका परिषद बांदा, नगर पंचायत तिंदवारी,मटौंध, नगर पालिका परिषद अतर्रा, नगर पंचायत बिसंडा, ओरन, नगर पंचायत बबेरू व नगर पंचायत नरैनी के बूथों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान हो रहा है।

आईजी जोन प्रयागराज के चंद्र प्रकाश ने हमीरपुर मुख्यालय के बूथ का निरीक्षण किया

आईजी जोन

मऊ में पहली बार हो रहा चुनाव

मऊ

मऊ में नगर पंचायत का पहली बार चुनाव हो रहा है। मतदाताओं में उत्साह दिख रहा।

कानपुर में मतदान के बीच दो जगह बवाल

कानपुर के गुजैनी में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। मामले बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी प्रत्याशियों से बातचीत करके मामला सुलझाने में लगे हैं। वहीं, शास्त्री नगर के वार्ड 91 में भी हंगामा हो गया। सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने एक अधिवक्ता को हिरासत में लिया है। 

बवाल

कानपुर के शिवराजपुर में 10:00 बजे तक 18 परसेंट मतदान हुआ

शिवराजपुर

कानपुर के शिवराजपुर में 10:00 बजे तक 18 परसेंट मतदान हुआ। वहीं, धूप के चलते मतदान करने पहुंची महिलाएं छांव देखकर बैठी। वार्ड नंबर 3 में बनाए गए मतदान केंद्र पर 10:00 बजे तक  2452 वेदों में 407 मतदाताओं ने मतदान किया।

कानपुर के बिठूर कन्याविद्यालय बिठूरलाइन में लगे मतदाता

बिठूर

सुबह 9 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 9.82 प्रतिशत रहा

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट  दुर्गाशक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु पंडित जेएन इंटर कॉलेज एवं खानकाह इंटर कॉलेज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय खिनी नाका ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय निम्नीपार सहित  अन्य मतदान केंद्रों का, गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई पोलिंग एजेंट एवं मतदाता मोबाइल फोन मतदान कक्ष के अंदर लेकर नहीं जाएगा तथा शांतिपूर्ण व सकुशल मतदान संपन्न कराने के निर्देश पुलिस एवं सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के अधिकारियों को दिए। सुबह 9 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 9.82 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाँदा - 10.84,नगर पालिका अतर्रा - 13,नगर पंचायत मटौंध - 10,नगर पंचायत बिसंडा - 8.63,नगर पंचायत नरैनी - 10,नगर पंचायत बबेरू - 9.84,नगर पंचायत तिन्दवारी -12,नगर पंचायत ओरन -17.34 प्रतिशत रहा।

बांदा डीएम

बांदा चुनाव

कानपुर में इन जगहों पर ईवीएम खराब होने से देर से शुरू हुआ मतदान

- कल्याणपुर के पुरानी शिवली रोड पर शत्रुघ्न सिंह बालक अन्तर कॉलेज में खराब हुई ईवीएम सुबह 8.30 बजे ठीक हो पाई।
- गोविंद नगर कच्ची बस्ती वार्ड 2 के बूथ संख्या 17 और 28 में ईवीएम खराब हुई। यहां तक कि मॉक पोल भी नहीं हो पाया। 
- मुस्लिम इलाका चमनगंज बूथ संख्या 1708 में मॉक पोल में ईवीएम खराब। डेढ़ घंटे बाद शुरू हो पाया मतदान।
- बर्रा 2 विवेकानंद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 1260 में मेयर, पार्षद की ईवीएम हुई। पौन घण्टा विलम्ब से मतदान शुरू हुआ।
- वार्ड 26 के 411 बूथ नंबर गांधी ग्राम में लगी महापौर वाली ईवीएम खराब। यहां 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

कानपुर के बिठूर वार्ड नंबर 1 और 8 में लगी मतदाताओं की लाइन
बिठूर (1)

कानपुर में अमित गुप्ता ने बूथ 1141 मतदान केंद्र विवेकानंद नन्द में अपने मत का किया प्रयोग

अमित गुप्ता

कानपुर में भाजपा विधायक मोहित सोनकर चुन्ना बच्चा और उनकी पत्नी का वोटरलिस्ट से नाम गायब

बिल्हौर से भाजपा विधायक जब पत्नी संग नगर निगम चुनाव के लिए वोट डालने बाबूपुरवा पोलिंग सेंटर पहुंचे तो उनका नाम दर्ज नहीं था। वोटर लिस्ट में नाम न पाकर तमतमा उठे। बोले, "घोर लापरवाही, मैं सत्तादल का विधायक और वोटरलिस्ट से गायब!" विधायक ने कहा कि भाजपा की मेयर और वार्ड प्रत्यासी जीत रहे हैं।

महोबा में बूथों पर लगी मतदाआतों की लाइन

नगर निकाय चुनाव की दो नगरपालिका  और तीन नगर पंचायतों का मतदान सुबह 7:00 बजे से सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। सुबह 10:00 बजे तक 14 फ़ीसदी मतदान हुआ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका महोबा में बनाए गए पिंक मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। जगह जगह पुलिस तैनात रहने के कारण चौराहों और सड़कों और पर नजर नहीं आए। पुलिस ने बाजार और मुख्य मार्गों की दुकानें बंद करा दी।

मतदान प्रतिशत
09ः00 बजे
जनपद इटावा - 10.51

नगर पालिका परिषद इटावा - 8.81
नगर पालिका परिषद भरथना - 11.42
नगर पालिका परिषद जसवन्त नगर - 10.11
नगर पंचायत इकदिल - 7.84
नगर पंचायत लखना - 13.39
नगर पंचायत बकेबर - 11.49

कन्नौज में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, फर्जी मतदान का आरोप

गुरसहायगंज नगर पालिका के सरोजिनी देवी आर्य इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान भाजपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। सपा प्रत्याशी राज सिंह चौहान उर्फ छोटे ठाकुर का आरोप है। भाजपा के लोगों ने एक हजार फर्जी आधार कार्ड बनाकर लाए थे, जिससे फर्जी वोट डाल रहे थे। भाजपा के लोग पोलिंग डंप कर फर्जी वोट डाल रहे थे। जब विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस बीच करीब 15 मिनट मतदान रुका रहा।

कानपुर में पुलिस ने मतदान केंद्र के अंदर से पकड़ा एजेंट

जालौन

काकादेव क्षेत्र के आरएस पुरम के प्रभात पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र मे पकडे़ गया एजेंट। एजेंट महिला वोटर से भाजपा पर वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा था। महिला ने लगाया गंभीर आरोप। पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कानपुर में एमएलसी अरुण पाठक ने डाला वोट

अरुण पाठक

कानपुर में मतदाता सूची में नाम होने से परेशान महिलाएं

मतदान केंद्र (1)

कन्नौज के मतदान केंद्रो का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व एसपी

कन्नौज

कन्नौज के केके इंटर कॉलेज में बना पिंक बूथ

पिंक बूथ (1)

कानपुर में पहली बार वोट करके उत्साहित  नेहा और मानसी

कानपुर (4)

कानपुर के लाल बंगला व ओम पुरवा में वोट डालने पहुँचे उत्साही मतदाता

मतदाता आज

कानपुर में वोट डालने के लिए लोगों की लगी लंबी लाइन

वोटर्स

कन्नौज में 11 बजे तक 24.42 फीसदी मतदान।


कानपुर के किदवई नगर बूथ संख्या 1607 में हंगामा, ईवीएम से बीप की आवाज नहीं आने की शिकायत।

कानपुर मतदान अपडेट

11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत नगर निगम 14% बिल्लहौर 30% घाटमपुर 22% बिठूर 28% शिवराजपुर 19%


कानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी की हुई झड़प

वार्ड 70  एस आर एजुकेशन सेंटर  पर निर्दलीय प्रत्याशी को अंदर ना जाने देने पर बहस हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दक्षिण के डीसीपी सलमान ताजपाटिल ने अभिकर्ता को अंदर जाने से मामला संज्ञान में लिया। वहीं, वार्ड 70 क्षेत्र की जनता ने जताया विरोध। मामला बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही एसआर एजुकेशन सेंटर पुलिंग बूथ का है।

कानपुर में नेत्र दिव्यांग ने भी डाला वोट

कानपुर समाचार हिंदी

कानपुर मे कल्याणपुर के चंद्रावती सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में वोट डालने पत्नी मंजू के साथ नेत्र दिव्यांग सूरज कुमार तिवारी पहुंचे।

कानपुर में ईवीएम मशीन दो घंटे से खराब

वार्ड नंबर 49 गांधीनगर के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ नंबर 798 की वोटिंग मशीन 2 घंटे से खराब है। बड़ा प्रयास करने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट आए हैं परंतु मास्टर ट्रेनर ना होने के कारण मशीन ठीक नहीं हो पा रही है। जिस कारण बवाल हो चल रहा है।

हमीरपुर 
वोटिंग अपडेट 11 बजे 
जिले का कुल मतदान :- 24.87 %

नगर पालिका

हमीरपुर सदर :- 23.72
मौदहा :- 26.74
राठ :- 26.24

नगर पंचायत 

कुरारा :- 21.23
सुमेरपुर :- 20.92
गोहांड :-38.34
सरीला:- 24.91

मतदान प्रतिशत
11.00 बजे तक
जनपद इटावा - 22.80

नगर पालिका परिषद इटावा - 21.86
नगर पालिका परिषद भरथना - 25.84
नगर पालिका परिषद जसवन्त नगर - 23.92
नगर पंचायत इकदिल - 22.55
नगर पंचायत लखना - 29.94
नगर पंचायत बकेबर - 24.72

नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023  जनपद चित्रकूट में  आज मतदान दिवस पर प्रातः 11 बजे तक पडे मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है 

कर्वी-- 19.51
मानिकपुर --22.88
मऊ --25.54
राजापुर--27.06
कुल प्रतिशत - 23.75

औरैया में सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 25.36

नगर पालिका परिषद औरैया- 23.02
नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर - 25.07
नगर पंचायत अटसू  - 25.30
नगर पंचायत अछल्दा  - 27.50
नगर पंचायत बिधूना - 28.48
नगर पंचायत दिबियापुर - 24.75
नगर पंचायत फफूंद - 23.46

कानपुर में 11 बजे तक मतदान  13.95 प्रतिशत मतदान 

कानपुर- 13.95
बिल्हौर- 30
घाटमपुर- 22
बिठूर-27.89
शिवराजपुर- 19

कानपुर में ईवीएम मशीन खराब

कानपुर में वार्ड 54 कल्याणपुर के अंतर्गत प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में कमरा संख्या 881 की मशीन खराब होने से मतदाताओं में आक्रोश। करीब 2 घंटे से ज्यादा समय बीत गया मशीन खराब है।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023

कन्नौज मतदान प्रतिशत प्रात: 11:00 बजे
जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 24.42%

नगर पालिका
कन्नौज-23.84%
छिबरामऊ-25%
 गुरसहायगंज-23.66%

नगर पंचायत
तिर्वागंज-25.05%
सिकंदरपुर-18.20%
समधन-25.75%
सौरिख-27.58%
तालग्राम-25.71%

कानपुर में जवाहरलाल इंटर कॉलेज में ट्राई साईकल से वोट डालने पहुंचीं शिखा बाजपेई

वोटर आज

बुजुर्ग

कानपुर देहात में 11:00 बजे तक कुल 26.726 प्रतिशत मतदान हुआ।

कानपुर के शिवराजपुर में वार्ड नंबर 9 में शिव प्रसाद दिव्यांग को वोट डलाने मतदान केंद्र पर पहुंचे

दिव्यांग

कानपुर में कांग्रेस और बीजेपी समर्थक आए आमने-सामने 

कांग्रेस और बीजेपी समर्थक आए आमने-सामने। वार्ड 48 में दोनों पार्टी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर लगाया मतदान में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रत्याशी पर चुनाव के दौरान विवादित पर्चे बटवाने का आरोप। पूर्व पार्षद बीजेपी देवेद सब्बरवाल पर पर्चे बटवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पार्टी के समर्थकों को हटाया। गोविंद नगर के सरस्वती प्लेवेज मतदान सेंटर का मामला।

औरैया नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023

सुबह 09 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

कुल- 10.79

 नगर पालिका परिषद औरैया-9.98

नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर - 10.91

नगर पंचायत अटसू  - 9.97

नगर पंचायत अछल्दा  - 11.00

नगर पंचायत बिधूना - 11.10

नगर पंचायत दिबियापुर - 11.25

नगर पंचायत फफूंद - 11.50

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023

सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

कुल-25.36

 नगर पालिका परिषद औरैया- 23.02

नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर - 25.07

नगर पंचायत अटसू  - 25.30

नगर पंचायत अछल्दा  - 27.50

नगर पंचायत बिधूना - 28.48

नगर पंचायत दिबियापुर - 24.75

नगर पंचायत फफूंद - 23.46

कानपुर में दोपहर 12:00 बजे तक 33 परसेंट मतदान हुआ।

नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023  जनपद चित्रकूट में  आज मतदान दिवस पर प्रातः 1 बजे तक पडे मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है -

कर्वी--29.83
मानिकपुर --34.73
मऊ --39.65
राजापुर---39.11
कुल प्रतिशत - 35.83

चित्रकूट में विदाई के पहले वोट डालने पहुंची खटवारा निवासी संध्या।

chitrakoot news today

कानपुर में बिठूर के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने किया वोट

कृष्ण शुक्ला

कानपुर मतदान अपडेट

1:00 बजे तक मतदान प्रतिशत कानपुर नगर 23% बिल्हौर 45% घाटमपुर 35% बिठूर 44% शिवराजपुर 32%

कन्नौज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023

मतदान प्रतिशत अपराह्न 1:00 बजे
जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 38.96%

नगर पालिका
कन्नौज-34.50%
छिबरामऊ-36.15%
 गुरसहायगंज-40.80%

नगर पंचायत
तिर्वागंज-51.08%
सिकंदरपुर-38.40%
समधन-35.79%
सौरिख-42.41%
तालग्राम-41.22%

कानपुर के वार्ड 83 दलेलपुरवा के पोलिंग सेंटर प्रथमिक विद्यालय कम्पोजिट में पोलिंग एजेंट को बाहर करने पर हुई बहस। पुलिस ने  पोलिंग एजेंटों को बाहर किया।

वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प

सिंधी कॉलोनी

 

सिंधी कॉलोनी के वार्ड नंबर 69 में दो पक्षों में हाथापाई भी हो गई। बताया जा रहा है कि वोटिंग को लेकर विवाद हुआ है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है। क्षेत्र की ओल्ड सख्खर पंचायत हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष घनश्यामदास छाबड़ा ने बताया कि राम खिलवानी के घर के बाहर उनका बेटा अशीष और कुछ दोस्त खड़े थे। इसी दौरान भाजपा के कुछ युवक अमित खत्री के बारे में पूछते हुए। आशीष और अमित दोस्त हैं। इसके चलते युवकों ने आशीष और उसके दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। इससे युवक मौका देखकर भाग गए।

कानपुर में बूथ 1142 में तीसरी बार ईवीएम मशीन होने से मतदाताओं में नाराजगी है।

कानपुर में प्रत्याशी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

चकेरी के वार्ड 28 हरजिंदर नगर में फर्जी वोट दिलवाने का आरोप लगाते-लगाते पार्षद प्रत्याशी अंकित कनौजिया बेहोश हाे गए। पुलिस और समर्थकों ने उन्हें किसी तरह संभाला।

हमीरपुर

वोटिंग अपडेट 1 बजे
जिले का कुल मतदान :- 37.81%

नगर पालिका 
हमीरपुर सदर :- 37.23
मौदहा :- 38.78
राठ :- 39.1

नगर पंचायत 
कुरारा :- 35.71
सुमेरपुर :- 37.23
गोहांड :-57.99
सरीला:- 40.28

बांदा : दोपहर 1 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 34.38 प्रतिशत रहा

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 34.38 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाँदा - 32.67,नगर पालिका अतर्रा - 37.63, नगर पंचायत मटौंध - 33.86, नगर पंचायत बिसंडा - 36.95,नगर पंचायत नरैनी - 35.34,नगर पंचायत बबेरू - 32.07,नगर पंचायत तिन्दवारी -39.59,नगर पंचायत ओरन -48.52  प्रतिशत रहा।

मतदान प्रतिशत
01ः00 बजे
जनपद इटावा - 37.47

नगर पालिका परिषद इटावा - 31.91
नगर पालिका परिषद भरथना - 37.54
नगर पालिका परिषद जसवन्त नगर - 24.07
नगर पंचायत इकदिल - 35.30
नगर पंचायत लखना - 45.92
नगर पंचायत बकेबर - 37.63

भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प, एसपी ने कहा, दोनों पक्षों पर दर्ज होगी रिपोर्ट  

नगर निकाय चुनाव के लिए हो रहे शांतिपूर्वक मतदान में उस समय खलल पड़ गया, जब मऊ में चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी के समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी अंशुल के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि बात तूतू मैंमैं के बाद हाथापाई तक पहुंच गई। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

मऊ नगर पंचायत के लिए पहली बार चुनाव होना है। ऐसे में सबकी निगाहें भी इसी पर टिकी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर सदस्यों तक में पहला चुनाव जीतने के लिए मारामारी है। गुरुवार को मतदान में सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था कि चौराहे पर किसी बात को लेकर भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी के समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अंशुल की झड़प हो गई। इस पर दोनों के समर्थक आमने सामने हो गए और बताया जाता है कि बात गालीगलौज के बाद हाथापाई तक पहुंच गई।

वहां मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि यह मारपीट मऊ चौराहे पर हुई है। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है।

कानपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने रोते हुए मांगी माफी

प्रमिला पांडेय (3)

कानपुर के सिंधी कालोनी वार्ड 69 में घर घर वोट डालने की अपील करने वाले लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारापीटा। इस दौरान भारी पुलिस  बल मौके पर पहुचा। नाराज सोसाइटी के लोगों ने हंगामा शुरू किया। कुछ देर बाद प्रमिला पांडेय मौके पर पहुंची और सोसाइटी के लोगों को मनाने में जुट गई। उन्होंने रोते हुए माफी भी मांगी। वह बोली माफी चाहती हूं, पैर छूती हूँ, इस बार माफ कर वोट दे दीजिए।

फर्रुखाबाद में मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद वृद्धा की मौत

नगर की सरकारी बनाने के लिए परिवार के साथ वोट डाल कर मतदान केंद्र के बाहर निकलते ही वृद्धा गश खाकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इससे मतदान केंद्र में भगदड़ मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। 

नगर की सरकार बनाने में जवान बूढ़े सभी में मतदान करने का उत्साह दिखाई दिया। कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी घासीराम की 75 वर्षीय पत्नी रेशमादेवी भी परिवार के लोगों के साथ गुरुवार को कन्या विद्यापीठ मतदान केंद्र पर वोट डालने गई थी। वोट डाल कर वह बाहर आई। परिवार के सदस्यों के साथ केंद्र से बाहर निकल रही थी, तभी गश खाकर गिर गई। इससे मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग गश खाकर गिरी वृद्धा को देखने लगे। पुलिस कर्मियों के सहयोग से वृद्धा को उठाकर किनारे किया गया और एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से वृद्धा को सीएचसी कायमगंज भेजा। वहां डाक्टर ने वृद्धा रेशमादेवी को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

रेशमा देवी

कानपुर के शिवराजपुर में एक बोट दो बार पड़ने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राहुल बच्चा बूथ पर प्रशासन और एजेंट से की वार्ता।

कानपुर (5)

कानपुर में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच झड़प

भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प। पुलिस की मौजूदगी में झड़प और मारपीट हुई। नौबस्ता के मछरिया चौराहे के पास मारपीट हुई।

हमीरपुर 

वोटिंग अपडेट 3 बजे
जिले का कुल मतदान :- 49 %

नगर पालिका 

हमीरपुर सदर :- 46.84
मौदहा :- 50.14
राठ :- 52.22

नगर पंचायत 

कुरारा :- 46.97
सुमेरपुर :- 42.03
गोहांड :- 48.04
सरीला:- 72.8

चित्रकूट में दोपहर तीन बजे तक 45.71 प्रतिशत हुई वोटिंग

कर्वी---------38.71
मानिकपुर ---43.72
मऊ -----------51.87
राजापुर------48.57
कुल प्रतिशत - -------- 45.71

कन्नौज में तीन बजे तक 52.85 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर पालिका

कन्नौज-45.87%
छिबरामऊ-50.67%
 गुरसहायगंज-51.30%

नगर पंचायत

तिर्वागंज-54.85%
सिकंदरपुर-54.60%
समधन-58%
सौरिख-61.17%
तालग्राम-56.67%

औरैया में दोपहर 3 बजे तक 49.90 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर पालिका परिषद औरैया- 43.24

नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर - 49.77

नगर पंचायत अटसू  - 51.10

नगर पंचायत अछल्दा  - 56.44

नगर पंचायत बिधूना - 53.68

नगर पंचायत दिबियापुर - 47.92

नगर पंचायत फफूंद - 47.17

कानपुर देहात में दोपहर 3 बजे तक 51.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

बांदा में दोपहर 3 बजे तक  42.90 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 42.90 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाँदा - 40.96 नगर पालिका अतर्रा - 44.54, नगर पंचायत मटौंध - 45.53, नगर पंचायत बिसंडा - 48.00,नगर पंचायत नरैनी - 45.61,नगर पंचायत बबेरू - 38.63,नगर पंचायत तिन्दवारी -51.70,नगर पंचायत ओरन -60.82 प्रतिशत रहा।

कानपुर के बर्रा-2 स्थित सफेद मस्जिद सरकारी स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओ का हंगामा, पुलिस से भी झड़प हुई।

कानपुर देहात के अकबरपुर में प्रत्याशी समर्थकों में तनातनी, सपा प्रत्याशी नजरबंद

बुधवार रात अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के भाजपा और सपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बाढ़ापुर रोड रोड पर कहासुनी के बाद तनातनी बढ़ गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ दिया। पुलिस ने माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी दीपाली सिंह व उनके पति जितेंद्र सिंह गुड्डन को रेड कार्ड देकर नजर बंद कर दिया।

कानपुर में नाम कटने से नाराज मतदाता ने किया हंगामा

कानपुर के गोविंद नगर ज्ञान उद्यान पोलिंग बूथ पर वोटर लिस्ट से नाम कटने को लेकर बड़ी संख्या में नाराज मतदाता कर रहे हंगामा। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे मामले को शांत करा दिया गया है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।

चित्रकूट में शाम बजे तक 55.49 प्रतिशत हुआ मतदान

कर्वी---------46.71
मानिकपुर ---53.21
मऊ -----------63.81
राजापुर------58.23
कुल प्रतिशत - -------- 55.49

कानपुर में सिंधी कालोनी में भाजपाइयों ने बवाल किया

निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन की अफवाह पर भाजपा कार्यकर्तोओं सिंधी कालोनी में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी को सिंधी समाज का समर्थन देखर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हो-हल्ला किया। सिंधी समाज के लोगों ने मारपीट की भी बात कही है। खबर पाकर भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने मौके पर जाकर मिंधी कालोनी जाकर मतदाताओं से माफी मांगी और कहा कि वह मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा सबक सिखाऊंगी जो आपने सोचा न होगा। पहले आप भाजपा को वोट करिए। सपा प्रत्याशी वंदना वाजपेयी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

औरैया में नगर निकाय चुनाव में वोटों की हुई बारिश, मतदाताओं में दिखा जोश 

औरैया (2)

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदान हुआ। सुबह के समय मौसम ठंडा होने से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं। जो दोपहर होते-होते सिमटती चली गईं। हाल ये हो गया कि मतदान कर्मचारी वोटरों का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे से तीन तक पोलिंग बूथों पर लगभग सन्नाटा पसर गया। एक-दुक्का मतदाताओं ने ही बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कया। जस वजह से प्रत्याशियों की तरफ से लोग खाली बेठ रहे। गनीमत रही कि सभासद पद के प्रत्याशियों ने वोटरों को घर से निकाला और पोलिंग बूथ तक लेकर आए। जिससे कुछ हद तक वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटी। खास बात ये रही कि शहर के पढ़े-लिखे मतदाताओं ने घर से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझा। शहरी मतदाताओं में जागरूकता का अभाव देखा गया। 

औरैया में बुजुर्गो में भी बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा 

औरैया वृद्ध

गुरुवार को सुबह सात बजे से एक नगर पालिका और छह नगर पंचायत के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह भारी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखने की मिली। जैसे-जैसे सूर्य देवता का प्रकोप बढ़ा, वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। हालांकि शाम को मतदाताओं में उत्साह दिखा और युवाओं से लेकर बुजुर्गो ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। 

औरैया में विदाई से पहले किया मतदान 

लेडी

अटसू निवासी आरती की बुधवार की रात शादी हुई है। उन्होंने विदाई से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद कार से ससुराल के लिए रवाना हुईं। 

औरैया में दो केंद्रों पर हुई नोकझोंक 

औरैया के तिलक महाविद्यालय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर व पुलिस एवं बीजेपी एजेंट के बीच नोकझोंक हुई। चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई। 

बांदा में शाम 5 बजे तक 51.50 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के चुनाव में दोपहर 5 बजे तक बांदा में मतदान का प्रतिशत 51.50 प्रतिशत रहा। नगर पालिका बाँदा - 48.98 नगर पालिका अतर्रा - 51.58, नगर पंचायत मटौंध - 57.78, नगर पंचायत बिसंडा - 59.91,नगर पंचायत नरैनी - 56.50,नगर पंचायत बबेरू - 46.70,नगर पंचायत तिन्दवारी -66.25,नगर पंचायत ओरन -72.06 प्रतिशत रहा।

बांदा में विदाई से पहले मां और पति के साथ पहुंचकर नवविवाहिता शिवानी ने किया मतदान

नवविवाहिता

कानपुर के दबौली के हरमिलाप में बुजुर्ग दंपति पर फर्जी वोट डालने का आरोप है। पुलिस बुजुर्ग से पूछताछ की जा रही।

कानपुर में वार्ड 77 में भाजपा प्रत्याशी की दबंगई, खुलेआम समर्थकों के साथ मिलकर की मारपीट, पूर्णचन्द्र स्कूल बर्रा के पास का मामला।

कन्नौज में कुल 64.60 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर पालिका

कन्नौज-60.29%
छिबरामऊ-61.31%
गुरसहायगंज-60.88%

नगर पंचायत

तिर्वागंज-69.64%
सिकंदरपुर-72.40%
समधन-75.54%
सौरिख-74.67%
तालग्राम-73.73%

बांदा में 62.67 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के चुनाव बढ़ते तापमान के बीच मतदाताओं ने झूमकर वोट डाले। जनपद में 62.67 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका बाँदा - 54.52 नगर पालिका अतर्रा - 58.70, नगर पंचायत मटौंध - 61.74, नगर पंचायत बिसंडा - 66.63,नगर पंचायत नरैनी -61.21,नगर पंचायत बबेरू - 51.67,नगर पंचायत तिन्दवारी -71.16,नगर पंचायत ओरन -75.74 प्रतिशत रहा।

संबंधित समाचार