Hamirpur Nikay Chunav : सभी सात निकायों में मतदान शुरू, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Hamirpur Nikay Chunav हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने डाला वोट।

Hamirpur Nikay Chunav हमीरपुर में गौशाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान सभी से पहले मतदान बाद में जलपान करने की अपील की।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Nikay Chunav जिले की सभी सात निकायों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। गौशाला स्थित प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने सभी से पहले मतदान बाद में जलपान करने की अपील की। प्रेक्षक ने विद्या मंदिर इंटर कालेज में बने सखी बूथ का निरीक्षण किया।

साध्वी निरंजन ज्योति समाचार

जिले में 200311 मतदाता हैं। इनमें 106390 पुरुष व 93921 महिला मतदाता हैं। हमीरपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी व सदस्य पद में 69 प्रत्याशी हैं। वहीं मौदहा में अध्यक्ष पद के आठ व सदस्य पद के 164, राठ में अध्यक्ष में 14 व सदस्य में 173, नगर पंचायतों में कुरारा में 13 अध्यक्ष व 169 सदस्य, सुमेरपुर में अध्यक्ष में 40 व सदस्य मंं 153, सरीला में अध्यक्ष में नौ व सदस्य में 51 तथा गोहांड में अध्यक्ष के लिए नौ व सदस्य में 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी स्थानों पर शांति पूर्ण तरीके से मतदान जारी हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है। 

साध्वी निरंजन ज्योति

संबंधित समाचार