फोन पर बोली बेटी- पापा...बचा लो, जान को खतरा है !
हरदोई, अमृत विचार। युवक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर राजस्थान भगा ले गया। जहां वह अपने बहनोई के कमरें में रुका हुआ है। वहीं से उस किशोरी ने अपने घर फोन पर जान को खतरा होने की बात कही है। पुलिस ने युवक और उसके बहनोई पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का कुलदीप यादव पुत्र अवधेश उर्फ अवधराज यादव 23 अप्रैल की रात को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। कुलदीप यादव किशोरी को राजस्थान ले गया जहां उसका बहनोई स्टील फैक्ट्री भार खेड़ा ज़िला भिवाड़ी राजस्थान में काम करता है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 27 अप्रैल को किशोरी ने अपने घर वालों को फोन पर बताया कि कुलदीप ने उसे अपने बहनोई के कमरें में रखा हुआ है, बचा लो,जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पिता की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक कुलदीप यादव और उसके बहनोई के खिलाफ धारा 363/366 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई संतोष कुमार को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav Live : अयोध्या में बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन, दो घंटे में 8.75 प्रतिशत मतदान
