मुरादाबाद : बिना लाइसेंस संचालित क्लीनिकों पर कारवाई की मांग
शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया
मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देते शिवसैनिक
मुरादाबाद। शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग को ज्ञापन दिया।
इसमें पाकबड़ा स्थित वीनस नर्सिंग होम, एमए हेल्थ केयर सेंटर, प्रिंस रोड पर स्थित नेशनल नर्सिंग होम, दससराय में ख्वाजा हेल्थ केयर को बिना लाइसेंस संचालन का आरोप लगाकर इन पर कारवाई करने की मांग की। इन क्लीनिकों के कर्मचारियों द्वारा मरीजों से इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत कर कारवाई करने का आग्रह किया।
तीन दिन में कारवाई न होने पर जिलाधिकारी और मंडलायुक्त व कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी! ज्ञापन देने वालों में ठाकुर मंजू राठौर, बबिता सैनी, अनुराधा सेठ, कुशल सिंह, अजय सैनी, विजय सेठ, रजत सागर, योगेश गुप्ता, विकास कुमार, लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- जापान में अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, अमेरिका कभी ‘चूक’ नहीं कर सकता
