रायबरेली: मौसी के यहां आए युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन (रायबरेली) अमृत विचार। मौसी के यहां रिस्तेदारी में आये एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रतापगढ़ जनपद के थाना लालगंज अझारा के गांव मखदुमपुर रानीगंज कैथौला निवासी शुभम तिवारी (26) पुत्र ओम प्रकाश तिवारी गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब अपने मौसिया तन्नू पांडे उर्फ अभय पांडे निवासी नुरूद्दीनपुर के घर आया हुआ था।

इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक घर के पीछे गली में गया और अपने सीने में तमंचा सटाकर सन्दिग्ध परिस्थितियो में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी पर युवक के रिश्तेदार उसे सबसे पहले रायबरेली जिला अस्पताल लेकर भागे। वहीं हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। 

सीओ अमित सिंह ने बताया कि युवक की रिस्तेदारी (मौसी) का घर नुरूद्दीनपुर मे है। सुबह वह यहां आया था। इसके बाद खुद को गोली मार ली ऐसी सूचना ग्रामीणों से मिली है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस से छिपाई है। घटना स्थल से एक तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है।

टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि घायल युवक अपने रिस्तेदारी में ज्यादा रहता था।दो मई को तन्नू पांडे के घर लड़की की शादी थी।गुरुवार सुबह ही युवक गांव आया था।घटना में परिवारिक झगड़े की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें:-मंत्री जयवीर सिंह बोले- लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करना जरूरी

 

संबंधित समाचार