रामपुर : आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में तीन गवाहों की जिरह पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए/ सीजेएम कोर्ट में चल रही तारीखें, अब 17 मई को होगी सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में गुरुवार को लालता प्रसाद, आजम अली और अजय सिंघल कोर्ट में पेश हुए। जहां तीनों की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में 17  मई को सुनवाई होना है।
 
वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें आजम खां को सपा बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था। आजम खां ने जनसभाओं को संबोधित किया था। इस मामले में उन्होंने एक अधिकारी सहित अन्य लोगों पर टिप्पणी कर दी थी। शहजादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। 

जिसकी सुनवाई मौजूदा समय में सीजेएम कोर्ट में चल रही है। इस मामले में आजम खां के अधिवक्ता की ओर से गवाहों की सूची कोर्ट में पेश की गई थी। जिसके बाद से कोर्ट में गवाहों को बुलाया जा रहा है। उसी के चलते गुरुवार को लालता प्रसाद,आजम अली और अजय सिघल कोर्ट पहुंचे। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि आजम खां की ओर से तीन और गवाहों की गवाही और जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में 17  मई को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- UP Bye-election : स्वार में 44.95 प्रतिशत मतदान, सूने रहे बूथ 

संबंधित समाचार