एटा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दो मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एटा-दिल्ली मार्ग स्थित पुराना थाना पिलुआ के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक मोपेड और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में मोपेड सवार महिपाल (61) और मोटरसाइकिल सवार हुकुम सिंह (50), उनकी पत्नी देवी (48) और बेटे बॉबी (25) की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर हालत में आगरा रेफर किए गए कार चालक पुष्पेंद्र (28) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि महिपाल के पुत्र की कल शादी थी और वह खरीदारी के लिए बाजार गए थे, जबकि हुकुम सिंह पिलुआ स्थित एक मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:-एटा में पानी भरने के विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता