आज का इतिहास: आज ही के दिन दिल्ली में लाल किले का निर्माण हुआ पूरा, जानें 12 मई की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1643 -चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हुई। 1648 -दिल्ली में लाल किले का निर्माण में पूरा हुआ। 1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना।

1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुई। 1958 - जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की। 1962 -सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ। 1989 -चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की। 1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स बनीं।

1998 - भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए। 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की। 1998 - जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी। 1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।

 2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता। 2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये। 2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया। 2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2017 - दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित रहा। 

ये भी पढ़ें- आज का इतिहास: यहां जानें 11 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं

 

 

संबंधित समाचार