प्रयागराज: प्रभात फेरी में निकली महिला के साथ छिनैती, सोने का चैन छीन कर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर में प्रभात फेरी के लिये निकली महिला की सोने का चैन को बाइक सवार छीन कर फरार हो गए। वहीं भुक्तभोगी महिला ने इस घटना को लेकर नैनी थाने में तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार अरुणा मिश्रा पति रामशंकर मिश्र गंगोत्री नगर की रहने वाली है रोजाना सुबह ये महिलाओ की टोली बनाकर भजन करते हुए गंगोत्री नगर में टहलती है जिससे कि भजन भी हो जाता है और मॉर्निंग वॉक भी। 

आज वृहस्पतिवार की सुबह भी ये महिलाओं की टोली के साथ भजन करते हुए मॉर्निंग वॉक पर थी तभी बिना नंबर प्लेट के बाइक सवार तीन युवकों ने उनके चैन को गले से नोच कर भाग निकले। इस दौरान कुछ महिलाएं जब तक कुछ समझ पाती तब तक चैन स्नेचर उनकी नजरों से ओझल हो गए। भुक्तभोगी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीँ पुलिस सीसीटीवी को आधार बनाकर उचक्कों की तलाश में लग गई है। आपको बता दे कि इन दिनों नैनी में टप्पेबाजो और उच्चको का मन इतना बढ़ गया है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने में वो बिल्कुल नही जिझकते। अभी बीते कल ही टप्पेबाजों ने दो लाख नकद व पिस्टल उड़ा कर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अटकी, मिल रही तारीख पर तारीख

संबंधित समाचार