UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव को लेकर मतगणना कल यानी शनिवार को होनी है। जिसको लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने मुंडेरा मंडी का निरीक्षण किया और स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

जिलाधिकारी ने बताया कि कल सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और ईवीएम के साथ - साथ बैलेट की भी गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना में 1000 हजार कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रत्याशी के साथ उनका एक एजेंट भी मतगणना स्थल पर रहेंगे और उनके सामने ईवीएम को खोला जाएगा। वही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नही करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट बैठक : उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयों के निर्माण समेत कुल 19 प्रस्ताव पास

 

संबंधित समाचार