मेरठ: छुट्टी पर आए सेना के जवान की हृदय गति रुकने से निधन, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। सरधना तहसील के हर्रा कस्बा में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेना के जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हर्रा कस्बा निवासी विरेंद्र चौहान ने बताया कि उनका बेटा रजत  27 वर्ष सेना में तैनात था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार को अचानक सीने में दर्द होने की रजत ने शिकायत की। जिस पर परिजनों रजत को चिकित्सक के यहां ले गए। परंतु, इस दौरान रजत का निधन हो गया।

रजत की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को रजत का सैन्य सम्मान के साथ कस्बे में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 45.68 प्रतिशत हुआ मतदान, धीमी गति से शुरू से ही हुआ मतदान

संबंधित समाचार