इंटरनेशनल नर्सेस डे पर केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर को मिला सम्मान
नर्सेज एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार ने NURSE शब्द की व्याख्या कर मरीजों की सेवा का सिखाया गुर
लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नर्सिंग ऑफिसर की तरफ से फ्लोरेंस नाइटेंगल (Florence Nightingale) के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर और कर्मचारियों के बीच शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। इस अवसर पर निजी कार कंपनी की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर को पुष्प एवं उपहार भेट कर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा शासन द्वारा जारी शासनादेश के तहत एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया , जिसमे मरीजो और उनके तीमारदारो ने हस्ताक्षर कर नर्सिंग ऑफिसर के कार्य के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

केजीएमयू के नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सेज एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रदीप गंगवार ने कार्यक्रम में NURSE शब्द की व्याख्या कर सभी को मरीज के प्रति सेवा भाव को बनाये रखने का मंत्र दिया। N- Nobility, U- Utility, R- Responsibility,S- Sympathy, E- Efficiency इन्ही पंच तत्वों से मिलकर नर्स शब्द की उत्पत्ति हुई और इन्ही मात्र पाँच गुण से नर्स अपनी महानता और उदारता प्रकट कर संस्थान और मरीज़ की सेवा कर आशीष और स्नेह प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम में लारी कार्डियोलॉजी , रेडियोलॉजी, पीएमआर विभाग के चिकित्सक, नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष यदुनंदिनी सिंह , महामंत्री जितेंद्र उपाध्याय, शोभा त्रिवेदी , प्रिया राय , चेतना राणा , सुनील कुशवाहा, विभा सिंह , संध्या वर्मा , प्रीति शुक्ला , सोनी चौधरी , कंचन सिंह , शिवानी बेंजामिन , रूपाली , पूजा , प्रिथा, सुरभि वर्मा , अमिता श्रीवास्तव , नीलम साहू समेत कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur : यही रात अन्तिम, यही रात भारी, मतगणना से पहले भगवान की शरण में प्रत्याशी
