Gorakhpur : यही रात अन्तिम, यही रात भारी, मतगणना से पहले भगवान की शरण में प्रत्याशी
गोरखपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में चल रहे निकाय चुनाव के मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार रात सुबह के इंतजार में कटना तय है।
गोरखपुर जिले में मतगणना से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इतना ही नहीं जीत की आश लिये प्रत्याशी मन्नते मान रहे हैं। प्रत्याशियों के लिए शुक्रवार रात काफी इंतजार कराने वाली साबित होने वाली है।
गोरखपुर जिले में पहले चरण में मतदान हुआ था, अब 13 मई यानी कल शनिवार को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जायेगी। करीब 10 बजे से रुझान भी आना शुरू हो जायेगा। मतदान के बाद प्रचार करते थक चुके प्रत्याशियों ने विश्राम किया। फिर जीत के लिए मतदान का गुणा भाग किया। अब कल जीत और हार का परिणाम आने की बारी है। इससे पहले कई प्रत्याशी भगवान की शरण में हैं।
यह भी पढ़ें : Ballia Nikay Chunav Result : मतगणना कल, 10 बजे से आने लगेंगे रुझान
