Ballia Nikay Chunav Result : मतगणना कल, 10 बजे से आने लगेंगे रुझान
बलिया, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव का परिणाम कल आ जायेगा। बलिया जिले को नया चेयरमैन मिल जायेगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी। चुनाव का रुझान सुबह दस बजे से आना शुरू हो जायेगा।
बताया जा रहा है कि नगरपालिका बलिया के साथ ही नगर पंचायत रतसड़कला और चितबड़ागांव के मतों की गिनती मंडी समिति में होगी। वहीं बांसडीह तहसील में नगर पंचायत बांसडीह और नगर पंचायत मनियर सहतवार रेवती की मतगणना होगी।
साल 2017 के चुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। जबकि इस बार हुये चुनाव में 56.17 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत कम होने से कई समीकरण बिगड़ भी सकता है।
यह भी पढ़ें : आगरा में पैराशूट जंपिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझने से कमांडो की मौत
