आगरा में पैराशूट जंपिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझने से कमांडो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के आगरा में वायुसेना स्टेशन के निकट शुक्रवार की सुबह पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो अंकुर शर्मा का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलपुरा के ड्रॉपिंग जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया, जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे।
ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

कमांडो को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार