बहराइच: युवक की सरयू नदी में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। खगई पुरवा में बुआ के घर आए युवक की शुक्रवार को सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खगईपुरवा चौकसाहार के समीप बह रही सरयू नदी में शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के लीलापुरवा केवलपुर गांव निवासी मनोज पुत्र इतवारी उम्र करीब 18 वर्ष की डूबकर मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मृतक अपने फूफा रामकुमार निवासी खगईपुरवा के घर आया हुआ था। शाम नदी में मवेशी नहलाने गया हुआ था। तभी गहरे पानी में चला गया और डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस सहित राजस्व विभाग को सूचना दी। मौके पर नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल टीम के साथ पहुंचे। लेकिन खैरीघाट थाने की पुलिस सूचना के घंटों बाद तक नहीं पहुंची जबकि सूचना राजस्व टीम ने खुद फोन कर पुलिस को दी थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दिल थामकर बैठिए, कल आ जाएंगे निकाय चुनाव के नतीजे, सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

संबंधित समाचार