बरेली: कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क में पेंशनरों की समस्याओं का होगा समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोषाधिकारी, सहायक कोषाधिकारी और लेखाकार की गठित की कमेटी

बरेली, अमृत विचार : सरकारी सेवा से रिटायर्ड होने के बाद पेंशनरों की समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कोषाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को हेल्प डेस्क बना दी गई है। इसके अलावा अधिकारियों की टीम भी गठित की गई है। अधिकारी की टीम का भी गठन कर दिया गया है। टीम पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: मरीजों के लिए समर्पित है नर्स का जीवन, केशलता काॅलेज और स्कूल ऑफ नर्सिंग में हुआ नर्सेस दिवस समारोह

सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को पेंशन संबंधी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इसके लिए वह ईमेल, डाक से शिकायत करते हैं या फिर खुद चलकर आते हैं, लेकिन इसके बाद उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समाधान नहीं होता है। पेंशनरों की इसी तरह की दिक्कतों को देखते हुए डायरेक्टर कोषागार नील रंजन ने जिले में पेंशनर हेल्प डेस्क स्थापित करने का आदेश दिया।

उनके आदेश के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी पारस नाथ गुप्ता ने हेल्प डेस्क के साथ कोषाधिकारी विश्च बंधु गौतम, सहायक कोषाधिकारी आलोक अवस्थी, लेखाकार फरमान की टीम गठित की है।

कमेटी ऐसे करेगी काम: कोषागार में किसी दिन 10, कभी 8 तो भी कभी 5 शिकायतें पेंशनरों की आती है। गठित कमेटी आने वाले प्रकरणों की जांच कर पेंशनरों की समस्या का हल करेगी। टीम से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसे मुख्य कोषाधिकारी के सामने लाया जाएगा।

कोषागार कार्यालय में पेंशनर हेल्प डेस्क बना दी गई है। कमेटी का गठन कर दिया गया है। आने वाली समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। पेंशनर सुझाव भी दे सकते हैं।- पारस नाथ गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी

ये भी पढ़ें - बरेली: दो दिन में 17 बच्चे आए डायरिया की चपेट में 

संबंधित समाचार