UP Nikay Chunav 2023 News : Kanpur के बिल्हौर में दोबारा कराई गई वोटिंग, एक प्रतिशत बढ़ा मतदान
UP Nikay Chunav News कानपुर के बिल्हौर में दोबारा कराई गई वोटिंग।
UP Nikay Chunav News कानपुर के बिल्हौर में दोबारा वोटिंग कराने से एक प्रतिशत मतदान बढ़ा। बीएसएफ व भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। वार्ड 16,22,25 मे हुआ मतदान 69 फीसदी मतदान का प्रतिशत पहुंचा।
कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर नगर पालिका में तीन बूथ पर शुक्रवार को दोबारा मतदान कराया गया। गुरुवार को मतदान के दिन भाजपा समर्थकों के द्वारा मतदान पेटी में तरल पदार्थ डाले जाने के बाद देर रात निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आनन-फानन में बिल्ला और नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 22 और 25 में दोबारा मतदान कराया। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में तीनों बूथों पर मतदान कराया गया।
बीएसएफ के शस्त्र धारी जवानों की सुरक्षा में मतदाता ने अपना वोट किया वही कड़ी सुरक्षा के चलते शुक्रवार को सभी प्रत्याशी वह समर्थक घरों में दुबके नजर आए। यहां तक गलियों मे दिन मे भी सन्नाटा पसरा रहा। बिल्हौर नगर पालिका के कन्या पाठ शाला विद्यालय मे दो एचएसओ व दर्जन भर बीएसएफ के जवान व एडीएम न्यायिक व एसडीएम रश्मि लांबा की मौजूदगी मे मतदान हुआ।
वहीं उर्दू मीडियम विद्यालय मे एडीसीपी लखन सिंह व एसीपी अलोक सिंह की मौजूदगी मे मतदान कराया गया। वार्ड 16 मे 58% मतदान हुआ जबकि वार्ड 22 मे 68.34 फीसदी वार्ड 25 मे 80% मतदान हुआ जिसमे सम्पूर्ण योग मे कुल 69% मतदान हुआ जो पूर्व के मतदान प्रतिशत से एक प्रतिशत ज्यादा है।
पांच थानों का फोर्स रहा मौजूद
गुरुवार को मतदान के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती से शुक्रवार को मतदान कराने के लिए सर्किल के पांच थानों का फोर्स मौके पर बुलाया बिल्हौर, ककवन, शिवराजपुर ,अरौल ,चौबेपुर और बिठूर थाने का फोर्स भी मौके पर बुलाया गया इसके साथ ही कानपुर कमिश्नर के डीसीपी विजय ढुल, एडीसीपी लखन यादव, एडीसीपी बिजयेन्द्र द्विवेदी, एसीपी पनकी निशांत शर्मा, बिल्हौर एसीपी आलोक सिंह सहित दो कंपनी बीएसएफ के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर बिल्हौर कस्बे में पुलिस नजर आई पुलिस की सख्ती के चलते तमाम खुरापाती घरों में दुबके नजर आए। वहीं गुरुवार को नारेबाजी करने वाले भी लोग पुलिस की कार्रवाई के डर के चलते भूमिगत रहे।
पीएससी के वज्र वाहन से पहुंची
इस्लमिया विद्यालय की दोनो मतपेटी को बिठूर एसओ अतुल कुमार सिंह ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई। इसके साथ ही दोनो मतपेटी पुलिस के पहरे मे पीएसी के वज्र वाहन पर ले जाई गई। जबकि कन्या पाठ शाला की मतपेटी को एसडीएम बिल्हौर रश्मि लांबा स्वंय अपने गाड़ी से लेकर पोलिंग पार्टी के साथ स्ट्रांग रूम पहुंची।
डीसीपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
डीसीपी विजय ढुल ने बिल्हौर के बाबा इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जहां पर शिवराजपुर नगर पंचायत बिल्हौर नगर पालिका क्षेत्र के सभासद अध्यक्ष के मेतों की गणना की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने तमाम सुविधाओं की जैसे कैमरा, लाइट, पानी, शौचालय आदि विषयों को लेकर जानकारी करें। इससे पहले दोपहर शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक कुमार विनीत ने भी स्थान रूम का निरीक्षण किया था और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
