लखनऊ: रेलवे और सेतु निगम के बीच हुये एमओयू, रेल परियोजनाओं को तेजी से मिलेगी गति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेलवे के 17 आरओबी कार्य को मिलेगी गति,तेजी से पूरा होगा कार्य

लखनऊ/अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की गति शक्ति इकाई और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम के बीच शुक्रवार को (समझौता ज्ञापन) पर हुए हस्ताक्षर हुये। इस एमओयू से लखनऊ मंडल के कुल 17 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्य को मिलेगी गति। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक रेल मंत्रालय ने लखनऊ मंडल में महाकुंभ क्षेत्र, अयोध्या और मिशन रफ्तार परियोजना के तहत महत्त्वपूर्ण आरओबी के कार्यों को स्वीकृत प्रदान किया गया है।

cats87

मिशन रफ्तार परियोजना के तहत लखनऊ -कानपुर रेलखंड के 8 आरओबी, अयोध्या क्षेत्र के 7 और कुंभ मेला क्षेत्र के 2 आरओबी समेत कुल 17 आरओबी के निर्माण कार्य को गति मिलेगी जिसकी कुल निर्माण लागत रेलवे और राज्य सरकार की ओर से पचास-पचास फीसदी वहन की जाएगी। इसी को लेकर शुक्रवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल और लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

इस पारस्परिक समझौते पर मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा, प्रबंध निदेशक राज्य सेतु निगम राकेश सिंह की उपस्थिति में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रेलवे की गति शक्ति यूनिट, लखनऊ के मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति वीरेन्द्र सिंह यादव ने और राज्य सरकार की ओर से मुख्य परियोजना प्रबंधक कामर्शियलसंदीप गुप्ता ने अपने हस्ताक्षर किये। अब समझौता हस्ताक्षर के बाद रेलवे के कार्य तेजी से किये जायेंगे। जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूरा कर लिया जायेगा। आने वाले समय में रेल आवागमन की सुविधा आसान और सुगम होगी।

यह भी पढ़ें:-Gyanvapi Case: High Court ने ASI को दी 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग करने की इजाजत

संबंधित समाचार