UP Nikay Chunav News : Kanpur में चुनाव में जीत के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav News कानपुर में चुनाव में जीत के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस।

UP Nikay Chunav News कानपुर में चुनाव में जीत के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस। 13 मई को निकायों की मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। मतगणना स्थल के सौ मीटर के दायरे में भीड़ को नहीं आने दिया जाएगा। विजय प्रत्याशी जीत के बाद प्रमाण पत्र लेकर सीधे अपने निवास को रवाना होंगे।

कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav News चुनाव में जीत के बाद विजय जुलूस नहीं निकलेगा। 13 मई को निकायों की मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। साथ ही विजय के बाद जुलूस निकालने को लेकर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना स्थल के सौ मीटर के दायरे में भीड़ को नहीं आने दिया जाएगा। विजय प्रत्याशी जीत के बाद प्रमाण पत्र लेकर सीधे अपने निवास को रवाना होंगे।

शनिवार को गल्लामंडी स्तिथ स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर लीन हैं। अफसरों के अनुसार सभी मुख्य गेट के अंदर प्रत्याशियों, पोलिंग एजेंट के अलावा किसी अन्य की एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही वीआईपी व वीवीआईपी व उनके साथ के सुरक्षाकर्मी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

मतगणना स्थल में महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवार, पोलिंग एजेंट, निर्वाचन अभिकर्ता, सदस्य को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मेयर पद के प्रत्याशियों का प्रत्येक टेबल पर केवल एक एजेंट रह सकेगा। जबकि पार्षद पद के प्रत्याशी मतगणना टेबल के लिए एक ही एजेंट रख सकेंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। वीडियोग्राफी लगातार पुलिस करती रहेगी। इसके बाद भी कोई जुलूस निकलता है, तो उन्हें चिंहित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार