UP Nikay Chunav: जिसके सिर सजेगा ताज, वहीं जाएंगी मोतीझील, जनता ने चुन लिया अपना मेयर, बस कुछ घंटों का इंतजार और…
UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में कुछ घंटे बाद महापौर होगी फाइनल।
UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में जिसके सिर पर सजेगा ताज, वहीं जाएंगी मोतीझील। जनता ने चुन लिया अपना मेयर। कुछ घंटे बाद महापौर फाइनल होगी।
कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 शहर की सरकार बनाने के लिए कई दिन से चल रही मशक्कत गुरुवार को समाप्त हुई। चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। अब आज यानी शनिवार को तय होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसी मेहनत पर पानी फिरेगा। शुक्रवार को कई प्रत्याशी दिन हार व जीत का गुणा -भाग करने में बीता। लेकिन किसी इस बार मोतीझील किसे भेजना है, यह शहर की जनता ने तय कर लिया है। जिसका परिणाम आज देखने को मिलेगा।
सपा जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि कानपुर नगर निगम की जनता ने अपना महापौर चुन लिया है, सपा प्रत्याशी वंदना बाजपेई को कई सामाजिक संगठन व व्यापारियों का समर्थन मिला है। इसके साथ ही सभी धर्म व जात के लोगों ने सपा प्रत्याशी को वोट देकर उनकी जीत पक्की कर दी है। इस बार परिवर्तन की बयार देखने को मिलेगी। शहर में जो काम अधूरे पड़े है उन्हें पूरा कराने का काम सपा प्रत्याशी करेंगी। सबसे पहले कूड़ा व पेयजल की समस्या शहर से दूर करनी है।
बसपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी बबलू ने बताया कि बसपा प्रत्याशी अर्चना निषाद को कल्यानपुर, विजय नगर, चमनगंज, सीसामऊ, रावतपुर, बर्रा, नौबस्ता, चकेरी समेत अधिकांश क्षेत्रों के मतदाताओं का वोट मिला है। साथ ही कई समाजिक व जातीय संगठनों ने समर्थन करते हुए पार्टी के पक्ष में मदतान किया है। जिससे जीत की राह आसन है। बसपा प्रत्याशी के जीतने पर सबसे पहले शहर को स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारी जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टक्कर सीधे भाजपा से रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आश्वनी अवस्थी कानपुर दक्षिण की है, जिस कारण उनको गोविंद नगर, किदवई नगर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों के साथ कल्यानपुर, सीसामऊ व आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का लाभ मिला। जिससे कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। जनता ने इस बार बदलाव चाहती है। बदलाव होने पर ही शहर का विकास हो सकेगा।
आप जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि दिल्ली व पंजाब का मॉडल कानपुर की जनता को काफी पसंद आया है। इसलिए जनता ने आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी इस्मा जाहिर को चुनाव जीताने का फैसला कर लिया है। पार्टी के समर्थन में सभी मुस्लिम, ब्राह्मण, दलित समेत सभी वर्ग का वोट मिला है। इसके साथ ही कई व्यापारियों व कारोबारी भी आप के पक्ष रहे। जिस कारण इस बार नगर निगम के चुनाव में जीत होना तय है। प्रत्याशी की जीत होने पर कानपुर में हाउस टैक्स हाफ व वाटर टैक्स माफ किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कई सुविधाओं से कानपुर को लैस किया जाएगा।
