पीलीभीत: वार्ड नंबर 26 से लगातार छठवीं बार जीती भाजपा की पुष्पा उपाध्याय..मिले 810 वोट
पीलीभीत, अमृत विचार: पीलीभीत नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा उपाध्याय ने एक बार फिर जीत दर्ज की। वह लगातार छठवीं बार चुनाव जीती है। इस बार उनके वार्ड में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। उन्हे इस चुनाव में 810 वोट मिले है।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रतीक अग्रवाल से 191 वोट से जीत दर्ज की। बता दें कि इस सीट पर चुनाव तेजतर्रार महिला सभासद पुष्पा उपाध्याय की साख से जुड़ गया था। मतदान के दौरान भी भितरघात की चर्चाएं तेज रही थीं। मगर मतदाताओं ने एक बार पुष्पा उपाध्याय पर ही भरोसा जताया और सभासदी का ताज उनके सिर सजाया। जीत के बाद उन्होंने इसका श्रेय मतदाताओं को दिया।
ये भी पढ़ें- Nikay Chunav Parinam 2023: तृतीय चक्र में पीलीभीत सीट पर 657 वोटों से भाजपा आगे, देखें सभी सीटों के परिणाम...LIVE
