Karnataka Election: गदा लिए राहुल गांधी की तस्वीर हो रही वायरल, कांग्रेस नेता ने भी किया शेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर गदा लिए राहुल गांधी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस के समर्थक इसका पूरा श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अलग-अलग तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी क्रम में एक और तस्वीर सामने आई है जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों में बवाल मच गया है।

दरअसल, कांग्रेस की प्रवक्ता अल्का लांबा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी हात में गदा लिए हुए खड़े दिख रहे हैं। अल्का लांबा ने कैप्शन में जय बजरंग बली #KarnatakaElectionResults लिखा है।

यह तस्वीर तब की है जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में आए हुए थे। अब इस तस्वीर को लेकर दोनों पार्टी के समर्थकों में विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी को लोग इसे केवल ढोंग बता रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस के समर्थक कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत का पूरा श्रेय राहुल गांधी को दे रहे हैं।अल्का लांबा के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक की जीत में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अहम योगदान मानती है कांग्रेस

संबंधित समाचार