Nikay Chunav Parinam 2023: पूरनपुर सीट पर 1369 वोटों से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जीते... मिले 7185 वोट
पीलीभीत, अमृत विचार: जिले की नगर पालिका पूरनपुर से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्हें 7185 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार लल्लन को 5816 वोट मिले। शैलेंद्र ने कुल 1369 वोटों से जीत हासिल की। जबकि तीसरे नंबर सपा प्रत्याशी मुजफ्फर अहमद खां रहे, जिन्हें कुल 4531 वोट ही मिले। जीत के बाद से भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।
