Unnao: हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस पे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत।

उन्नाव में सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। दूसरी घटना में बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक को जीप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

हादसा एक: 

पुरवा कोवताली क्षेत्र के गांव बैगांव निवासी संदीप (32) पुत्र शिव प्रसाद शनिवार आठ वर्षीय बेटे अनमोल (8) को स्कूल से लेकर लौट रहा था। मंगतखेड़ा चौराहे पर पुरवा की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। एक साथ हुई पिता पुत्र की मौत की सूचना से परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। एक पति और बच्चे को खोने पर गुड़िया, मां रामदुलारी, छोटे भाई रंजीत समेत सभी परिजनों का बुरा हाल है। मृतक दिल्ली में रहकर प्राइवेट जाब करता था। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह छुट्टी पर घर लौटा था। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

हादसा दो:

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के पुरईखेड़ा खंभामऊ निवासी विशाल (19) पुत्र सर्वेश रैदास घर आए रिश्तेदार बेहटा चौराहे पर छोड़कर बाइक से लौट रहा था। गांव के पास ही उसे मार्शल जीप ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कक्षा 11 का छात्र व तीन भाई बहनों में छोटा था। उसकी मौत पर मां मालती, बहन अर्चना व भाई अवनीश समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार