UP Nikay Chunav Results : यूपी नगर निगम के चुनाव में ‘भगवा लहर’, जनता को पसंद आया योगी मॉडल 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम में महापौर की 17 सीटों में से 9 पर भगवा फहरा दिया है जबकि अन्य सीटों पर पार्टी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बनाये हुये हैं। यूपी की जनता को योगी मॉडल पसंद आया है। 

इसी का नतीजा रहा है लखनऊ,अयोध्या, झांसी, गाजियाबाद, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद और सहारनपुर में भाजपा के महापौर उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि कानपुर,मेरठ,प्रयागराज,गाजियाबाद,शाहजहांपुर,अलीगढ़,फिरोजाबाद,आगरा में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा की इस जीत पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। पीएम मोदी के विजन,जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों को डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से आगे बढ़ाया है। उसी के फलस्वरूप आज का जनादेश मिला है।

आज आये परिणाम पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav Results : लखनऊ में सुषमा खर्कवाल ने दर्ज की जीत, भाजपा ने 17 नगर निगमों में खुद को किया साबित

संबंधित समाचार