भाजपा खेमे में भांगड़े की धुन पर झूमे कार्यकर्ता, उमेश गौतम को माला पहना किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम की प्रचंड जीत पर भाजपा खेमे में ढोल लंगाड़े की धूम पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार उमेश गौतम की जीत पर जश्न मनाया गया।

इस दौरान संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी को इस जीत पर बधाई दी। लोगों ने विजय पार्षद प्रत्याशी उमेश गौतम को मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जमकर मोदी योगी के नारे लगाए गए। माहौल भगवामय हो गया। लोगों ने विजयी जुलूस निकाल कर महापौर का स्वागत किया। 

इस मौके पर विजय महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम ने कहा कि वह बरेली की जनता का आभार करते यह बरेली की जनता का आर्शिवाद हैं। जिसने उन्हें दोबारा चुना। वह उन्हें धन्यवाद देते हैं, यह जीत बरेली की जनता की है। उन्होंने यह जीत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन के पदाधिकारी आदि की बताई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आदि के कार्य से जीत मिली। यह जीत वह सभी को समर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: नगर निकाय चुनाव में पार्षद पदों पर भाजपा का दबदबा

संबंधित समाचार