बरेली: नगर निकाय चुनाव में पार्षद पदों पर भाजपा का दबदबा

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा में तय समय सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हुई। शुरुआत से ही पार्षद पदों पर भाजपा का दबदबा रहा। भाजपा से वार्ड 11 से अजय कुमार रत्नाकर, वार्ड 67 से शशि सक्सेना, वार्ड 72 से मुकेश सिंघल, वार्ड 51 से महेश राजपूत, निर्दलय प्रत्याशी वार्ड 76 से मोहम्मद नासिर, वार्ड 32 गांधी उद्यान से भाजपा के मोहित तिवारी ने जीत हासिल की। वार्ड 36 जोहरपुर से भाजपा से तीन बार की पार्षद सुदामा देवी ने चौथी बार जीत दर्ज कराई। वार्ड 21 सुभाषनगर से भाजपा की शालिनी वर्मा विजयी हुईं। 

वार्ड 51 नगरिया परीक्षित से बीजेपी के महेश राजपूत और वार्ड 46 भाजपा के ही रामपाल ने जीत दर्ज कराई। भाजपा से वार्ड 2 की गरिमा अग्रवाल ने सपा के अधिवक्ता अनुज हो हराया, इसके अलावा वार्ड 16 से भाजपा की बब्ली पटेल ने दो सौ वोट से निर्दलीय अवनेश योगी को हराया। वार्ड 22 से भाजपा के चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने सपा के चांद मोहम्मद को मात दी। वार्ड 77 से भाजपा के संजीव रस्तोगी जीते। वार्ड 52 बानखाना से सपा के शमीम अहमद ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया। वार्ड 6 में भाजपा के छंगामल मौर्य को जीत मिली। 

वार्ड 62 से आईएमसी के प्रत्याशी अनीस सकलैनी 12 सौ वोटों से जीत हासिल की। वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद और वार्ड 18 से इसम सिंह जीते। वार्ड 71 से कांग्रेस की मैसर जहां ने जीत दर्ज कराई। वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी जीतीं। वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कश्यप ने भाजपा के सचिन कश्यप को हराया। वार्ड 61 से भाजपा के कपिलकांत सक्सेना 1515 वोट से सपा के विजय को हराया। वार्ड 37 नदोसी से निर्दलीय अंजुल ने भाजपा प्रत्याशी जावित्री देवी को 1616 वोटों से हराया। वार्ड 7 वीर भट्टी से बीजेपी के सौरभ कुमार ने कांग्रेस के मुकेश बाल्मीकि को हराया। 

वार्ड 79 चक महमूद में एआईएमआईएम प्रत्याशी फरीकन बेगम ने 585 वोट से सपा के मुशर्रफ अंसारी को हराया। वार्ड 77 से संजीव रस्तोगी को जीत मिली। वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र ने निर्दलीय दीवान सिंह को मात दी। वार्ड नंबर 63 साहूकारा से भाजपा प्रत्याशी प्रांजल गर्ग ने निर्दलीय राजेश मिश्रा को हराया। वार्ड 44 से भाजपा के नीरज वैश्य ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार को पराजित कर दिया। 

वार्ड 56 से बीजेपी प्रत्याशी सागर मौर्य विजयी हुए। वार्ड 78 सूफी टोला से जैनब परवीन पत्नी लईक खान को 621 वोट से जीत मिली। वार्ड 8 से भाजपा के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर की पत्नी सोनिया कपूर 964 वोट से विजयी हुईं। वार्ड 54 भूड से भाजपा प्रत्याशी शालिनी जौहरी ने 1580 वोट से सपा के अमर सिंह को हरा दिया। वार्ड 35 रामपुर बाग से सपा के राजेश अग्रवाल ने ब्रजेश मिश्रा को मात देकर जीत हासिल की। वार्ड 80 से आईएमसी के रेहान अली विजयी हुए।

ये भी पढे़ं- बरेली: बीजेपी के पूर्व महापौर उमेश गौतम सीट पर बरकरार, डॉ तोमर को भारी मतों से हराया

 

संबंधित समाचार