G7 वित्त मंत्रियों की बैठक समाप्त, यूक्रेन को समर्थन देने और रूस पर प्रतिबंध लगाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निगाता (जापान)। जी7 समूह के वित्त मंत्रियों ने शनिवार को यूक्रेन को सहायता प्रदान करने का वादा किया और रूस पर प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता जताई। जापान के निगाता में जी7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक प्रमुखों की तीन-दिवसीय वार्ता समाप्त हो गई है।

 समूह ने एक बयान जारी कर महंगाई को काबू करने और कीमतें बढ़ने से सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करने वालों को मदद प्रदान करने का वादा किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास के लिए अधिक स्थिर, विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण में सहयोग करने और “विभिन्न समस्याओं से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर आर्थिक लचीलापन बढ़ाने” की प्रतिबद्धता भी जताई।

ये भी पढ़ें:- Kenya में ‘भूख पंथ’ के मरने वाले सदस्यों की संख्या 179 तक पहुंची

संबंधित समाचार