Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश का नई दिल्ली में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के पिता अमरेंद्र नाथ वर्मा (पूर्व न्यायाधीश), इलाहाबाद हाईकोर्ट का 12 मई 2023 को नई दिल्ली में स्वर्गवास हो गया। अंतिम संस्कार के बाद पूर्व न्यायमूर्ति की अस्थियां लेकर उनके पुत्र यशवंत वर्मा 15 मई 2023 को दोपहर 12:30 बजे विमान से प्रयागराज पहुंचेंगे। 

अस्थियों को महामहिम के निवास पर करीब आधे घंटे तक रखा जाएगा और उसके बाद दोपहर लगभग 1:15 बजे संगम, प्रयागराज में विसर्जित कर दिया जाएगा। यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जारी की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: महिला डॉक्टर ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट, गर्भावस्था के दौरान ईएनटी सर्जन से शौहर ने की मारपीट

संबंधित समाचार