संभल: एआईएमआईएम उम्मीदवार की रिकार्ड जीत, सपा पांचवें स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार : निकाय चुनाव में संभल नगर पालिका सीट पर दिग्गजों को पटखनी देकर एआईएमआईएम की आसिया मुशीर ने 22406 मतों से जीत दर्ज कराई। आसिया का मुकाबला सांसद डॉ.बर्क समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी से रहा। विधायक इकबाल महमूद की पत्नी सपा प्रत्याशी रुखसाना इकबाल पांचवें स्थान पर रहीं।

संभल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनावी नतीजों ने राजनैतिक दिग्गजों की हवा निकाल दी। विधायक इकबाल महमूद ने पत्नी सपा प्रत्याशी रुखसाना इकबाल का चुनाव लड़ाया जबकि सांसद डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क ने निर्दलीय उम्मीदवार फरहाना को समर्थन देते हुए चुनाव लड़ाया। वहीं एआईएमआईएम से आसिया मुशीर प्रत्याशी रहीं।

एआईएमआईएम की आसिया मुशीर 40425 मत लेकर पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इनकी जीत का अंतर 22406 मत का रहा। दूसरे स्थान पर सांसद डा.बर्क समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी फरहाना 18019 मतों के साथ रहीं। तीसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी पारूल शर्मा आईं। पारूल शर्मा को 16205 मत मिले।

चौथे स्थान पर बसपा प्रत्याशी आजमा तशकील 10175 वोटों के साथ रहीं। जबकि सपा प्रत्याशी विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना इकबाल को जनता ने बुरी तरह नकार दिया। रुखसाना इकबाल महज 7662 वोट हासिल करके पांचवें स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें - संभल: रिश्तेदारी में आये दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार