UP Nikay Chunav 2023: सुलतानपुर नगर पालिका में भाजपा की हैट्रिक, नगर पंचायतों में किरकिरी
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर नगर पालिका परिषद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवीण कुमार अग्रवाल ने जीत की हैट्रिक लगायी है जबकि जिले की चार नगर पंचायतों में पार्टी की किरकिरी हुई है। चार नगर पंचायतों में एक सिर्फ एक कादीपुर नगर पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी आनन्द जायसवाल की जीत हुई हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार जिले की नगर पंचायत दोस्तपुर से समाजवादी पार्टी की शकुंतला सोनकर, नवसृजित नगर पंचायत लंभुआ से निर्दलीय प्रत्याशी अविनाश सिंह अंगद तथा नगर पंचायत-कोइरीपुर से बसपा प्रत्याशी रुबीना बानो की जीत हुई है।
सुलतानपुर नगर पालिका परिषद से तीसरी बार जीते प्रवीण कुमार अग्रवाल ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि सुलतानपुर नगर पालिका को 'ए' श्रेणी की नगर पालिका बनाना मेरी प्राथमिकता में होगा। मतदाताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा और सुलतानपुर शहर को साफ-सुथरा शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूगा।
यह भी पढ़ें:-निकाय चुनाव 2023: बांदा की आधी निकायों में कब्जा करने में कामयाब रहा सत्ताधारी दल
