बांदा : कर्नाटक में मिली जीत का कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा,अमृत विचार। कर्नाटक में पार्टी की प्रचंड जीत का कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नेताओं ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव देश की दिशा निर्धारित करेगा। यहां हनुमान जी ने भी सत्य का साथ दिया है। देश में भी 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक में जनता ने महंगाई और तानाशाही की सरकार को तमाचा जड़ दिया है। उधर, ओरन नगर पंचायत में चेयरमैन पद पर विजयी कांग्रेस प्रत्याशी समेत सभासदों को बधाई दी। 

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। इसी को लेकर शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड अवस्थी धर्मशाला स्थित जिला पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ लोगों ने अपना भरोसा कांग्रेस पर दिखाया है। वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद इदरीस ने पार्टी की जीत के लिए राहुल और सोनिया गांधी को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने सत्य का साथ दिया है। कर्नाटक का चुनाव देश की दिशा निर्धारित करेगा। भगवानदीन गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में हनुमान जी ने भी सत्य का साथ दिया है। केंद्र में भी 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। चुनावी जुमलेबाजों को आने वाले लोकसभा चुनाव में हरा कर जनता को इस सरकार से छुटकारा दिलाएंगे। 

ओरन नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के चेयरमैन और बांदा नगर पालिका के वार्ड-28 से इरफान खां के सभासद निर्वाचित होने का कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। इस मौके पर राममिलन सिंह पटेल, अशरफ उल्ला रंपा, बी.लाल, धीरू पांडेय, केशव पाल, डा.केपी सेन, अशोक वर्धन, जहांगीर, नाथूराम सेन, शब्बीर सौदागर, आदित्य सिंह, शिवबली सिंह, सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - Banda Crime News : खेत गई किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में पहुंची घर  

 

संबंधित समाचार