CBI के नए डायरेक्टर बनाए गए प्रवीण सूद, इस समय कर्नाटक के DGP के तौर पर दे रहे सेवाएं
नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद को CBI का निदेशक नियुक्त किया गया है। वह 2 साल के लिए इस पद पर सेवाएं देंगे। IPS अधिकारी प्रवीण सूद इस समय कर्नाटक के DGP के रूप में कार्यरत हैं। ये जानकारी CBI ने दी है।
बता दें कि प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रवीण सूद का नाम सीबीआई डायरेक्टर की रेस में पहले से ही सबसे आगे चल रहा था।
चर्चाओं में रहे हैं डीजीपी सूद
DGP प्रवीण सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में बीजेपी सरकार की प्रोटेक्शन देने का आरोप लगाया था। उस वक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग की कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना सरकार दो जून से 21 दिनों तक मनाएगी राज्य गठन दिवस
