बहराइच: आग लगने से 17 फूस के मकान जलकर राख, ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/रूपईडीहा, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाएं हो गई। आग लगने से 17 फूस के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। मकान जलने से 17 परिवार के 90 से अधिक लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। जिले में अग्निकांड की घटनाओं में अचानक इजाफा होने लगा है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरनिया निवासी शोभाराम पुत्र छोटेलाल के मकान में रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चल रही तेज पछुआ हवा ने अन्य मकानों को आगोश में ले लिया।

देखते ही देखते गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा पुत्र भगवती, राम बहोरे, कामता प्रसाद, कुन्नन पुत्र पति राम, श्रीराम पुत्र स्वामी दयाल, नंदकिशोर पुत्र चंद,  जिमीदार पुत्र बाऊर, बिहारी पुत्र पाटेश्वर, दयाराम सोनकर पुत्र राजेंद्र, राजेंद्र पुत्र जिमीदार और जिलेदार पुत्र बेचन के मकानों को आगोश में ले लिया।

देखते ही देखते सभी मकान जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड टीम को दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली गांव में देर रात को एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। अग्निकांड की चपेट में आकर तीन अन्य ग्रामीणों के मकान जल गए।  ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दोनों स्थान पर 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग में गांव निवासी एक ग्रामीण के मवेशी की भी झुलस कर मौत हो।

खुले आसमान तले रहने को भी विवश ग्रामीण
आग लगने से जिन 17 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हुए हैं, वह बेघर हो गए हैं। अग्निकांड पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हो गए हैं। तहसील प्रशासन की ओर से सभी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मिलेगी आर्थिक सहायता
रुपईडीहा के खैरनिया गांव में आग लगने से 13 ग्रामीणों के मकान जले हैं। इन सभी के सूची लेखपाल द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जल्दी सभी पीड़ितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी। फिलहाल खाद्यान्न और त्रिपाल की व्यवस्था कराई जा रही है ...अजीत परेस एसडीएम।

यह भी पढ़ें:-Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े का कानपुर कनेक्शन खंगाल रही है CBI

संबंधित समाचार