संभल: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मकान छत पर चारदीवारी बनाते समय हुई घटना, झुलसे मजदूर के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बनियाठेर थाना क्षेत्र में रहोली रोड पर मकान की छत पर चारदीवारी का निर्माण करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उस हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मजदूर के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की मिलक निवासी सुरेश सैनी मजूदर है। रविवार की सुबह सुरैश बनियाठेर थाना क्षेत्र के भैतरी फाटक के पास स्थित रहोली रोड पर सत्तार के मकान पर मजदूरी करने गया था। इस मकान के छह फिट ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। छत पर चारदीवारी का काम करते समय उसका हाईटेंशन लाइन से छू गया।

 एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इस बीच मजदूर के परिजन भी पहुंच गए। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मजदूर के परिजनों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। परिजनों ने बताया कि जब मकान से छह फुट ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है तो मकान मालिक को निर्माण कार्य कराने की क्या जरूरत थी।

ये भी पढ़ें:- संभल: भाई की ससुराल से लौटे युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव