UP Weather : अभी और बढ़ेगा तापमान, तेज लू करेगी परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बीते तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिन के समय चलने वाली तेज गर्म हवाओं से आम लोग खासे परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 मई के बीच तापमान में और वृद्धि होगी। साथ ही तेज लू चलने से दिन के समय गर्मी और बढ़ जाएगी। 

हालाँकि अभी सुबह-शाम मौसम थोड़ा बेहतर रहता है लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी झुलसाने लगी है। हीट वेव की वजह से तापमान चढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाली 19 मई से लेकर 21 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके बीच तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना भी जताई जा रही है।  

ये भी पढ़ें - शक्तिशाली चक्रवात मोखा ने म्यांमा में दी दस्तक, कई मकान तबाह, तीन लोगों की मौत  

 

संबंधित समाचार