हरदोई : RBSK टीम ने बच्चों का परखा स्वास्थ्य, कहा - स्वस्थ रहने के लिए रहें स्वच्छ
हरदोई, अमृत विचार। स्वच्छ रहना इस लिए ज़रूरी है जिससे कि जीवन निरोग और स्वस्थ रहे। सोमवार को बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर पहुंची आरबीएसके की टीम ने वहां के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के अभिभावकों को समझाया गया कि वे अपने-अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति और गंभीर बने।
सीएचसी बावन से पहुंची आरबीएसके टीम के डा.इकराम हुसैन,चीफ फार्मासिस्ट श्रवण पाण्डेय और एएनएम जया श्रीवास्तव ने विद्यालय की बाल वाटिका/आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों का वज़न किया गया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के तौर-तरीके बताए गए। इस बीच 59 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लू-धूप से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट दिए गए। बच्चों के अभिभावकों को समझाया गया कि वे अपने-अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून, शिक्षिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, शिक्षामित्र प्रशांत कुमार अवस्थी और राकेश कुमार वर्मा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू सिंह व सहायिका जनका मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें - UP Weather : अभी और बढ़ेगा तापमान, तेज लू करेगी परेशान
